ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

लंबे समय से बीमारी से परेशान थे दपंती, रसोई में फंदे से लटके मिले शव

चूरू: दंपती लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बुढ़ापे में उनकी सार संभाल करने वाला कोई नहीं था।चूरू शहर के वार्ड 46 में बुधवार सुबह एक मकान की रसोई में बुजुर्ग दंपति का शव फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर राजकीय डीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनको सौंप दिया।मृतक का भाई सुबह घर गया तो दंपती रसोई में फंदे से लटक रहे थे।थानाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि वार्ड 46 के पूर्णा राम मेघवाल ने सूचना दी कि उसका बड़ा भाई सांवता राम (70) और उसकी पत्नी उमा देवी (65) का शव उनके घर में बनी रसोई में फंदे पर झूल रहा है। मृतक के भाई ने बताया कि सुबह काफी देर तक भाई और भाभी घर से बाहर नहीं आए और घर में कुछ हलचल नहीं दिखी तो वह घर में पहुंचे, जहां रसोई में दोनों फंदे से लटक रहे थे। उसने बताया कि दोनों के कोई संतान नहीं थी और सांवता राम लंबे समय से बीमार चल रहा था। रात को दोनों ने घर की रसोई में लोहे के पाइप से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सांवता राम मिस्त्री का काम करता था, लेकिन पिछले 2 साल से उसको कम दिखाई देना शुरू हो गया। दोनों पति-पत्नी बीमार रहते थे। दोनों के संतान तो हुई, लेकिन छोटी उम्र में ही उनकी मौत हो गई। अब बुढ़ापे में उनकी सार संभाल करने वाला कोई नहीं था। बीमारी की वजह से तंग आकर दोनों ने बीती रात को सुसाइड कर लिया।