ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

CM की सभा में मंचासीन सूची से सरताज दरकिनार, आमआदमी की तरह खड़े रहे पांच बार सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री

नर्मदापुरम: बैरिकैडिंग के पास खड़े आमआदमी कर तरह खड़े पूर्व मंत्री। पुलिस ने रोका।पांच बार के सांसद, मप्र से दो बार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा के दिग्गज नेता सरताज सिंह का एक बार फिर अपमान देखने को मिला। यह अपमान सिवनी–मालवा में नगरीय निकाय चुनाव की चुनावी सभा में हुआ। जबकि सिवनी मालवा से ही वे दो बार विधायक चुनाव जीत कैबिनेट मंत्री रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी सभा को संबोधित करने सिवनी मालवा आए थे। सभा में मंचासीन अतिथियाें की सूची में भाजपा के दिग्गज व वरिष्ठ नेता सरताज सिंह का नाम छोड़ दिया गया। सूची में नाम नहीं होने से सरताज सिंह को पुलिस ने जाने से रोक दिया। सरताज सिंह बैरिकैडिंग के पास ही खड़े रहे। वरिष्ठ और दिग्गज नेता सरताज सिंह के साथ हुए इस घटनाक्रम पर विपक्ष ने तंज कंसा। पूर्व सीएम कमलनाथ के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि भाजपा में वरिष्ठों का इसी तरह का सम्मान किया जाता।विधानसभा चुनाव 2018 में पार्टी छोड़ने की सजा सरताज सिंह को बार–बार भुगतना पड़ रहा है। भलेई वे भाजपा में दोबारा आ गए। लेकिन भाजपा में उनका अपमान बार-बार देखने को मिलता है। इससे पहले सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में आंवलीघाट पुल के लोकार्पण में भी उन्हें बुलाया नहीं गया था। जबकि पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए सरताज सिंह ने यह पुल का निर्माण शुरू कराया था।कांग्रेस का तंज।