ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

लाइनमैन, रीडर एवं अन्य ने मांगा बढ़ा हुआ वेतन, एवरेज 10 हजार सैलरी

बांसवाड़ा: सिक्योर मीटर के कार्यालय के बाहर अघोषित हड़ताल के दौरान जुटे कर्मचारी।शहर में बिजली सेवाएं दे रही अजमेर डिस्कॉम की ठेका कंपनी सिक्योर मीटर के कर्मचारियों ने शनिवार सुबह हड़ताल कर दी। सुबह 8 बजे बाद कार्यालय पहुंचे कर्मचारी काम पर नहीं गए। बल्कि कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए। करीब साढ़े 10 बजे तक उनमें वेतन बढ़ोत्तरी नहीं होने को लेकर नाराजगी बनी रही, जो बाद में कंपनी प्रतिनिधि एवं मैनेजर के समझाने पर खत्म हुई। एक दिन पहले भी कर्मचारियों ने इस तरह से काम का बहिष्कार करने की कोशिश की थी, जो कि सारे कर्मचारियों के मौजूद नहीं होने से संभव नहीं हुई।सुबह 8 से साढ़े 10 बजे के बीच कार्यालय के बाहर कतार में लगे निजी एजेंसी के वाहन।दरअसल, उदयपुर की सिक्योर मीटर कंपनी को अजमेर डिस्कॉम ने LT लाइनों के मेंटेनेंस, नो पावर कंप्लेंस, मीटरिंग एवं बिलिंग का ठेका दिया हुआ है। शहर क्षेत्र में करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को सेवा मुहैया कराने के लिए कंपनी ने करीब ढाई सौ कर्मचारी लगाए हुए हैं। पिछले अप्रेल 2021 से शहर को सेवाएं दे रही कंपनी ने उनके हेल्पर, फोर्थ क्लास, रीडर, मीटर रीडर, लाइनमैन वगैरह की सैलरी नहीं बढ़ाई। इससे कुछ समय से कार्मिकों में नाराजगी बढ़ रही है। कर्मचारियों ने बताया कि एक कर्मचारी का एवरेज वेतन 10 हजार रुपए महीना है। ये हड़ताल और नाराजगी केवल लेबर क्लास लोगों के बीच थी। वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर कर्मचारी तब वापस काम पर लौटे, जब मैनेजर चिराग शर्मा ने उन्हें अगले माह तक बढ़ा हुआ वेतन मिलने की जानकारी दी। इधर, कंपनी के बांसवाड़ा हेड अमित चौहान से संपर्क किया तो उन्होंने बताया हड़ताल जैसी कोई बात नहीं है। कामकाज को लेकर कर्मचारी एक साथ इकट्‌ठे हुए होंगे।सिक्योर का है मामलावेतन बढ़ाने और नहीं बढ़ाने का ये मामला सिक्योर मीटर का है। इससे डिस्कॉम का कोई मतलब नहीं है। अगर, कर्मचारी हड़ताल पर उतरते हैं। वहीं कोई डिफाल्ट आ जाता है तो हम हमारे कर्मचारियों से व्यवस्था चलवाएंगे। प्राइवेट कर्मचारियों के नहीं होने पर लोगों की सप्लाई बाधित नहीं होने देंगे।