ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

चंडीगढ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन; कांग्रसियों को पुलिस ने पकड़ा, ईडी दफ्तर तक जाना था

चंडीगढ़: चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा अस्धिर दूबे व अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेते हुए।इंडियन नेशनल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) द्वारा आज के लिए जारी समन की कार्रवाई के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस की सेक्टर 18 ईडी दफ्तर तक रैली थी। खराब मौसम के चलते प्रदर्शन दोपहर लगभग 12 बजे शुरु हुआ। कांग्रेसी जैसे ही रैली के लिए सेक्टर 35 कांग्रेस भवन से निकले उन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 34/35 के चौक पर ही रोक लिया। यहां कांग्रेसियों की पुलिस के साथ बहस भी हुई। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने सेक्टर-18 स्थित ईडी के ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करना था।चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा अस्धिर दूबे, यूथ कांग्रेस के मनोज लुबाना ने भी अपने कार्यकर्ताओं सहित इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की और कार्यकर्ता पुलिस से बैरिकेड्स हटाने को लेकर बहस करते हुए।कांग्रेस का विरोध मार्च सेक्टर 35 से शुरू होकर ईडी के दफ्तर तक जाना था। इससे पहले राहुल गांधी को ईडी ने लगातार कुछ दिन दफ्तर बुला कर घंटों पूछताछ की थी। उस दौरान भी चंडीगढ़ कांग्रेस ने ईडी के दफ्तर का घेराव करने का कार्यक्रम तय किया था।कड़ी पुलिस सुरक्षा के चलते कांग्रेस को ईडी दफ्तर से काफी दूर बैठ कर धरना देना पड़ा था, लेकिन यह स्पष्ट है कि ईडी जानबूझकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को परेशान कर रही है। ईडी की कार्रवाई भाजपा से प्रेरित है और वह कांग्रेस को राष्ट्रीय मुद्दों पर दबाना चाहती है। कांग्रेस के शीष नेताओं पर कार्रवाई करके भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाह रही है।