ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

चोरी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार, इलाज के लिए अस्पताल गया तो वहां छत से कूदा; फिर पकड़ा गया

कांकेर: पुलिस ने आरोपी जवान को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चोरी का आरोपी CAF का जवान पुलिसवालों को चकमा देकर फरार हो गया। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां से वह छत कूदकर ही भाग निकला। मगर पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है।जवान महेंद्र दीवान ने भानुप्रतापपुर के एक कपड़े की दुकान से मोबाइल फोन चोरी किया था। जिसके बाद 23 जुलाई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर आरोपी जवान को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से वह मंगलवार को सुरक्षा में लगे जवानों को चकमा देकर अस्पताल की छत से कूद गया और भाग निकला।खबर मिलते ही पुलिस ने तत्काल आस-पास के इलाकों में खोजबीन शुरू की। फिर 3 घंटे तक चले खोजबीन के बाद जवान को एमजी वार्ड से पकड़ा गया है। एएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि जवान के खिलाफ कोतवाली थाना में अपराध कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं सुरक्षा में लगे जवानों की लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है।