ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

बोले- कांग्रेस के थे, कांग्रेस के ही रहेंगे, पार्टी ने नहीं समझी बात, इसलिए भाजपा का लिया साथ

छिंदवाड़ा: लोधीखेड़ा में कांग्रेस से बागी होकर भाजपा से नामांकन कर अध्यक्ष का चुनाव जीती अर्चना वीरेंद्र जायसवाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एकाएक खुद को कांग्रेस का ही प्रत्याशी बता रही है, जबकि भाजपा इन्हे अपना प्रत्याशी बताकर इस परिषद में जीत का दावा कर रही थी।दरअसल अर्चना वीरेंद्र जायसवाल नेे अपने वीडियो में कहा है कि वह कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़कर जीती थी, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए जब कांग्रेस ने उनको उम्मीदवार नहीं बनाया तो उन्हे मजबूरन भाजपा का साथ लेना पड़ा, वह कांग्रेस की थी और कांग्रेस की ही रहेेगी।इसी तरह उनके पति कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष नरेंद्र जायसवाल ने भी चुनाव जीतने के बाद यह दावा किया है कि वे कांग्रेस संगठन की मेहनत के साथ 9 पार्षदों को लोधीखेड़ा में जिताने में कामयाब रहे। ऐसे में लोधीखेड़ा में जोड़तोड़ कर जो अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने है दोनों ही कांग्रेस के है। हमेशा वे और उनकी पत्नी कांग्रेस में ही रहेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी ने किया निष्कासितदोपहर में कांग्रेस से बागी होकर अध्यक्ष चुनाव जीती श्रीमति अर्चना जायसवाल के पति और कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष नरेंद्र जायसवाल को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि स्थानीय नेताओं की मान मनौव्वल के बाद अब अध्यक्ष और उनके पति कांग्रेस में ही होने की बात कह रहे है।