ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

दो बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित 4 की मौत; ट्रक की टक्कर से कार सवार की गई जान

केशकाल: सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिला और 3 युवक शामिल हैं। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था, लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतकों के शव और घायलों को केशकाल के अस्पताल लाया गया है। मामला जिले के धनोरा थाना क्षेत्र का है।मृतकों और घायलों को पुलिस की वाहन में ले जाया गया।जानकारी के मुताबिक, धनोरा के पास स्थित कररापारा गांव में हादसा हुआ है। बाइक में सवार 3 युवक फरसगांव के मोदे गांव से केशकाल के इरागांव की तरफ जा रहे थे। इनमें इरागांव के रहने वाला बाइक चालक युवक विनय पांडे (26) बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर महिला और एक युवक सवार थे।खून के धब्बे और हादसे के बाद बाइक की हालत।मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी धनोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जवान मौके पर पहुंच गए जिन्होंने घायलों और तीनों मृतकों को पुलिस वाहन से ही केशकाल के अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल युवक की स्थित गंभीर बनी हुई है। उसे कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक घायलों समेत अन्य दोनों मृतकों के नामों की जानकारी नहीं मिल पाई।NH-30 पर हुए हादसे में 1 युवक की मौत हो गई थी।एक दिन में दो हादसे, 5 की गई जानकोंडागांव जिले में एक ही दिन में अलग-अलग दो हादसे हुए हैं। नेशनल हाईवे में ट्रक और इनोवा की टक्कर मेंसवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। धनोरा इलाके में हुए हादसे में महिला समेत 4 लोगों की मौत और 1 घायल हैं। इन दोनों हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। सभी हादसे केशकाल ब्लॉक में ही हुए हैं।