ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

लुंगी-चप्पल पहनकर पहुंचे था युवक, एंट्री को लेकर हुआ झगड़ा; बाउंसर-संचालक पर FIR

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चर्चित भूगोल क्लब के संचालक और बाउंसरों की दबंगई का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार रात संचालक और बाउंसर ने मिलकर युवक पर डंडे और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। युवक लूंगी-चप्पल पहनकर बार में फीस देकर एंट्री करना चाह रहा था। बाउंसरों ने उसे रोक दिया। इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और बाउंसर के साथ संचालक ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। सिविल लाइन पुलिस ने बार संचालक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार शांतिनगर स्थित पन्ना नगर निवासी विशाल मसीह (28) ट्रेवर्ल्स का काम करता है। गुरुवार रात करीब 10.45 बजे वह अपने दोस्त राहुल सोनवानी और दीपक साहू के साथ श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित रामा मैग्नेटो मॉल के भूगोल क्लब जाने के लिए निकला था। विशाल साउथ इंडियन कपड़े लूंगी-शर्ट और चप्पल पहना था। उसे देखकर बार के बाउंसरों ने गेट में रोक दिया और एंट्री देने से मना कर दिया।भूगोल बार में गुरुवार की रात जमकर बवाल हो गया।युवक बोले- बार में एंट्री के दे रहे थे फीसआरोप है कि बार में एंट्री के लिए युवकों से तीन हजार रुपए की मांग की गई। तब उन्होंने एंट्री का पैकेज पूछा। इसी बात को लेकर बाउंसरों ने उन्हें लुंगी-चप्पल पहने देखकर झगड़ा शुरू कर दिया। फिर बार संचालक अंकित अग्रवाल आ गया और गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इतने में बाउंसरों ने लात-घूंसे और डंडे से हमला कर दिया, जिससे एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक को अस्पताल भेजा।बार संचालक की चलती है गुंडागर्दीभूगोल बार में पार्टी को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। यहां बार संचालक की दबंगई और गुंडागर्दी चलती है। पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई करने से कतराती है। यही वजह है बार संचालक और बाउंसर आए दिन मारपीट कर गुंडागर्दी करते हैं। यही नहीं बार देर रात तक संचालित होता है। फिर भी पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।मौली ड्रग पार्टी को लेकर चर्चा में आया था बार संचालकचकरभाठा पुलिस ने हाल ही में भूगोल बार के मैनेजर को मौली ड्रग के साथ गिरफ्तार किया था। जब मैनेजर पकड़ा गया था, तब उसके साथ बार संचालक अंकित अग्रवाल भी था। पुलिस की पूछताछ में मैनेजर पर क्लब में मौली बिकवाने का आरोप भी लगाया था। बार मैनेजर के बयान और क्लब में हाई प्रोफाइल मौली ड्रग पार्टी की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस अफसरों ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसके चलते बार संचालक अंकित अग्रवाल का हौसला बढ़ गया। यही वजह है कि अब वह बार में गुंडागर्दी और मारपीट भी करने लगा है।