ब्रेकिंग
प्रभु जगन्नाथ जी को भोग लगाकर क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव ने माता कर्मा प्रसाद वितरण प्रारंभ किया विधायक इन्द्र साव की पहल पर नगर पालिका में दो करोड़ की विकास कार्य स्वीकृत नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त किया नरेन्द्र मोदी व बीजेपी पार्टी आदिवासियों का रखता है विशेष ध्यान बरसात के सीजन मे हर कोई अपने माता पिता के नाम पर एक पेड अवश्य लगाये- विष्णु देव साय विधायक इंद्र साव ने भाटापारा आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा ज्ञापन किसानो की समस्याओं के निदान के लिए विधायक इंद्र साव मिले कृषि मंत्री राम विचार नेताम से जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार भीम आर्मी छत्तीसग... बलौदा बाजार हिंसा :-NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित 07 लोगो की हुई गिरफ्तारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार एक आरोपी... सिमगा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को जीवनदीप समिति की बैठक विधायक श्री इंद्र साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस मिली बड़ी सफलता, संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित ध्वजखंभ में सफेद ध्वजा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी द्वारा संयुक्त कार्याल...

भाेपाल मेमारियल अस्पताल में काेविड मरीज से हुआ था दुष्कर्म

भाेपाल। भाेपाल मेमाेरियल ट्रस्ट अस्पताल ( बीएमएचआरसी) में एक माह पहले भर्ती काेराेना संक्रमित मरीज के साथ अस्पताल के कर्मचारी ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद महिला काेमा में चली गई थी। अगले दिन उसकी मौत हाे गई थी। उधर इस घटना के आधा घंटे पहले उसी कर्मचारी ने दूसरे वार्ड में भर्ती अस्तपताल की काेराेना संक्रमित कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत भी की थी। महिला के शाेर मचाने पर आराेपित भाग गया था। पुलिस ने उसे अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था। अस्पताल प्रबंधन ने दुष्कर्म के मामले काे छिपाने की काेशिश की। साथ ही पुलिस ने भी अस्पताल में हुए दुष्कर्म के मामले पर एक माह तक चुप्पी साध रखी थी। इस मामले में बुधवारकाे गैस पीडि़त संगठन की नेता ने सुप्रीम काेर्ट द्वारा गठित कमेटी काे पत्र लिखकर दाेषियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्या था मामला

राजधानी की एक 46 वर्षीय महिला अप्रैल माह के पहले सप्ताह में काेराेना के इलाज के लिए भाेपाल मेमाेरियल ट्रस्ट अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसी समय अस्पताल की लैब में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती काे भी संक्रमित हाेने के कारण काेविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। एएसआइ बनवारीलाल ने बताया कि पांच-छह अप्रैल की दर दरमियानी रात करीब तीन बजे अस्पताल का कर्मचारी संताेष महिला के पास पहुंचा था। वह उसे जांच के बहाने से सहारा देकर टाॅयलेट तक लेकर गया था। वहां से वापस लेकर आने के बाद महिला के पलंग पर उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने घटना के बारे में वार्ड में मौजूद अटेंडर काे बताया था। इस घटना के लगभग आधा घंटे बाद संताेष पास के वार्ड में भर्ती अस्पताल की कर्मचारी युवती के पास पहुंचा। साे रही युवती काे उसने स्पर्श किया, ताे उसकी नींद खुल गई। उसने संताेष से वहां आने की वजह पूछी ताे वह चेकअप करने के लिए आने का कहकर भाग गया था। युवती ने घटना के बारे में अपनी सहेली काे बताया। इसके बाद फाेन पर पुलिस कंट्राेल रूम में घटना की शिकायत की थी। फाेन पर जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सात अप्रैल काे आराेपित संताेष अहिरवार काे गिरफ्तार कर लिया गया था। उधर अस्पताल प्रबंधन से दुष्कर्म की घटना के बारे में पता चलने पर पुलिस पीडि़त महिला के बयान लेने अस्पताल पहुंची थी, ताे पता चला कि छह अप्रैल की सुबह हालत खराब हाेने के कारण उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। शाम काे महिला की मौत हाे गई थी।