ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सरकारी-निजी स्कूल प्रधानाचार्यों को आदेश खुद पैसे खर्च कर अपने और स्कूल के लिए राष्ट्रीय ध्वज खरीदें

जालंधर: दफ्तर में बेचने के लिए रखे तिरंगेदेश इस बार 75वां आजादी दिवस मना रहा है। हर तिरंगा को लेकर देशभर में सरकारी स्तर पर मुहिम चल रही है। इसी मुहिम के तहत सरकार अपने संस्थानों में निशुल्क तिरंगा झंडा देने की बजाय अपने दफ्तरों में लॉट भेजकर इन्हें बेच रही है। सरकार ने बाकायदा अपने दफ्तरों में रेट लिखकर दो तरह के तिरंगे दफ्तरों में बेचने के लिए भेजे हैं।सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर सरकार ने आदेश दिए हैं वह दो राष्ट्रीय ध्वज अनिवार्य रुप से खरीदें। एक अपने लिए और दूसरा स्कूल भवन पर लगाने के लिए खरीदें। यहां पर हैरानीजनक यह है कि इन झंडों को खरीदने के लिए सरकार ने कोई फंड जारी नहीं कर रखा है। बल्कि प्रधानाचार्यों को यह तिरंगे झंडे अपनी जेब से पैसे खर्च करके खरीदने होंगे। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों को ही आदेश दिए गए हैं कि वह भी अपने लिए तिरंगा दफ्तरों में जाकर खरीदेंगे।यही हाल तहसीलों में भी है। तहसीलों में भी यदि जमीन की खरीद-फरोख्त पर रजिस्ट्री करवाने आ रहा है तो उसे झंडा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वहां पर झंडा सेल करने के टार्गेट दफ्तरों में बाबुओं को दे रखे हैं। तिरंगे झंडे दो तरह के भेजे गए हैं। एक कीमत पच्चीस रुपये हैं जबकि दूसरी किस्म के तिरंगे की कीमत 18 रुपये वसूली जा रही है।तिरंगे बेचने के लिए भेजी गई चिट्ठीदफ्तरों में बाबू भी परेशानजिला शिक्षा अधिकारी जालंधर के दफ्तर में नीचे ब्लाक स्तर पर झंडे पहुंचाने की जिम्मेदारी एक वरिष्ठ सहायक रुबीना को दे रखी है। उन्होंने बताया कि उनके पास 12300 झंडे भेजे गए थे। लेकिन जब पैकिंग खोल कर झंडों की गिनती की गई तो यह 10559 निकले। जितने झंडे निकले वो सारे सेल हो गए हैं जबकि आठ सौ झंडे और बेचे गए हैं।राज्य में संस्कृति मंत्रालय से आए 25 लाख राष्ट्रीय ध्वजकेंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय से पंजाब के लिए 25 लाख राष्ट्रीय ध्वज आए हैं। इनमें से 222000 तिरंगे झंडे जालंधर जिले में बेचे जाने हैं। विभिन्न विभागों में राष्ट्रीय ध्वज की सप्लाई भेजी जा रही है। यह सारे तिरंगे क्रेडिट आधार पर दफ्तरों को भेजे गए हैं। दफ्तरों में बाबू इन्हें बेचकर सरकार के खजाने में पैसे जमा करवाएंगे।झंडे दो तरह से भेजे गए हैं। बड़े साइज का झंडा 20 वाई 30 और छोटे साइज का झंडा 16वाई 24 साइज का है। बड़े साइज के झंडे की कीमत 25 रुपये और छोटे साइज के झंडे की कीमत 18 रुपये निर्धारित की गई है। यह सारे तिरंगे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भेजे गए हैं। केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा की मुहिम का जो एलान किया है उसके तहत बेचे जा रहे हैं।