ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

आधी रात जन्मेंगे भगवान श्रीकृष्ण, गूंजेगा नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

गोरखपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस साल गोरखपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गीता वाटिका, गोपाल मंदिर, जलकल, पुलिस लाइन और GRP सहित तमाम जगहों पर श्रीकृष्ण जन्म की मनमोहक झांकियां सजकर तैयार हैं। घरों और सार्वजनिक स्थलों पर मध्यरात्रि भगवान कृष्ण जन्म के बाद…नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूजेगा। प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन होगा।गोरखनाथ मंदिर के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे सीएमवहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हो सकेंगे।मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ और मंदिर के पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी, मंदिर परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पूजन कर उन्हें श्रद्धालुओं संग झूल झुलाएंगे। उधर गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे।शाम में होगा भजन-कीर्तनआधीरात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम के पूर्व शुक्रवार की शाम 6 बजे से 7 बजे तक परम्परागत भगवान श्रीकृष्ण रुप सज्जा का कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम 7 बजे से भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू होगा जो रात 12 बजे तक जारी रहेगा।कार्यक्रम संयोजक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव ने बताया चूकि छोटे बच्चे अधिक देर तक नहीं जाग पाते हैं। इसलिए यह कार्यक्रम इस बार शाम 6 से 7 बजे तक आयोजित होगा।गोरखनाथ मंदिर में होगा श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगितामंदिर के मीडिया प्रभारी विनय गौतम ने बताया कि श्री कृष्ण रूप सज्जा दो वर्गों में आयोजित होगी। प्रथम वर्ग में 6 महीने से 5 वर्ष तक बच्चों का कान्हा वर्ग और द्वितीय वर्ग में 5 वर्ष से 8 वर्ष तक के बच्चों का गोपाल वर्ग में प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में बच्चे कृष्ण रूप में शामिल होंगे। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण भी मौके पर ही किया जाएगा।