ब्रेकिंग
युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा का द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम:- युवा ब्राह्मण समाज एवं मयूर परिवहन के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्र... विधायक ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की रखी मांग भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग - विधायक ... युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा के प्रथम आयोजन में ,श्री पावन धाम कामधेनु गौशाला मे गौ पूजन,वृक्षारोपण एवं प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए, विधायक बेहतर खेल सुविधा मेरी प्राथमिकता - इन्द्र साव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभुराम से प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की भाटापारा में राम भक्तों की टोलियों को किया सम्मानित भाटापारा शहर में आयोजित राम सप्ताह कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा के लिए समुचित यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था अपने 8 माह की नाकामी छुपाने प्रदेश सरकार विपक्ष के नेताओं को कर रही परेशान::-इंद्र साव बलौदा बाजार की घटना देश को शर्मसार करने वाली :-सत्यनारायण शर्म... नगर साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने विधायक इन्द्र साव को बांधी राखी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को किया गया गिर... नगर के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक में विधायक इन्द्र साव ने ध्वजारोहण किया, इसके पूर्व भारत माता कि मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारं...

कोरोना से लड़ाई में नजीर बने थारू जनजातियों के यह 32 गांव, यहां तक नहीं पहुंच पाया संक्रमण

महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले के थारू बाहुल्य गांवों में कोरोना के पांव ठिठक गए हैं। आधुनिकता से दूर प्रकृति की गोद में पल-बढ़ रहे 17 हजार थारू जनजाति के लोगों से कोरोना हार गया है। जिले में अब तक 11589 कारोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद भी थारुओं के 32 गांवों में काेरोना दस्तक नहीं दे पाया है।

पंरपरागत खान-पान व जीवनशैली इस महामारी को परास्त करने में सहायक सिद्ध हो रही है। नेपाल सीमा से महज चार किलोमीटर की दूरी पर मौजूद विशुनपुरा गांव कोरोना से जारी इस लड़ाई में नजीर बना है। इस गांव में 800 थारू जनजाति के लोग रहते हैं।

दरवाजे पर तुलसी, पीपल- पाकड़ भी भरपूर

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत आने वाले विशुनपुरा सहित थारू बाहुल्य अन्य गांवों में अधिकांश घरों के सामने तुलसी के पौधे लगे हैं। जिनका महिलाएं पूजा करने के साथ पत्तियों का काढ़े में प्रयोग करतीं हैं। पेड़ों पर गिलोय चढ़ी है। गांव में पीपल, पाकड़, बरगद , आवंला के पेड़ भी भरपूर संख्या में लगे हैं।

गिलोय का करते हैं सेवन, चाव से खाते हैं घोंघा व मछली

विशुनपुरा गांव के निवासी अगस्त मुनि चौधरी बताते हैं कि थारू जनजाति के अधिकांश लोग गिलोय का सेवन करते हैं। चूंकि जंगल में गिलोय बहुतायत पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन थारुओं की दिनचर्या में शामिल है।थारू बड़े चाव से मछली खाते हैं। अधिकांश दिन वह मछली का सेवन करते हैं। नदियों व तालाबों में पाए जाने वाले घोंघा (स्नेल) का सेवन भी थारूओं की पंरपरा में शामिल है। इसी गांव के रहने वाले तेज बहादुर चौधरी, अनिल कुमार, जगत चौधरी व मोहन चौधरी बताते हैं कि थारू जनजाति के लोग प्रकृति के नजदीक रहते हैं। इसी की देन है कि कोरोना की इस महामारी में भी हम पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

महराजगंज के थारू बाहुल्य गांव

महराजगंज के विशुनपुरा, तरैनी, मनिकापुर, बेलहिया, शिवपुरी, सेखुआनी, हल्दीडाली, महुअवा, बेलहिया, कनरी-चकरार, नरैनापुर , देवघट्टी, भगवानपुर मदरी, सूर्यपूरा , अशोगवा, भगतपुरवा , रामनगर, शीशगढ़, मंगलापुर, दनवरिया, महुअवा, अरघा, पोखरभिंडा उर्फ बनरहवा, शीशमहल, पिपरवास व पिपरहिया गांव में सर्वाधिक थारू जनजाति के लोग रहते हैं।

नेपाल में भी बसे हैं 

भारत व नेपाल में सीमा से सटे तराई क्षेत्र में थारुओं की संख्या अधिक है। नेपाल की कुल जनसंख्या का सात फीसद थारू जनजाति के लोग हैं। रूपनदेही, नवलपरासी, कपिलवस्तु आदि थारू बाहुल्य जिलों के अधिकांश लोगों की रिश्तेदारियां भारत में हैं। सभी हिन्दू धर्म को मानते हैं। विशुनपुरा के निवासी विजय बहादुर चौधरी बताते हैं कि उनके पूर्वज राजस्थान के रहने वाले थे। मुगल शासन काल में जब परिस्थितियां विपरीत हुईं तो तराई के जंगलों में आकर बस गए।