ब्रेकिंग
युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा का द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम:- युवा ब्राह्मण समाज एवं मयूर परिवहन के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्र... विधायक ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की रखी मांग भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग - विधायक ... युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा के प्रथम आयोजन में ,श्री पावन धाम कामधेनु गौशाला मे गौ पूजन,वृक्षारोपण एवं प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए, विधायक बेहतर खेल सुविधा मेरी प्राथमिकता - इन्द्र साव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभुराम से प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की भाटापारा में राम भक्तों की टोलियों को किया सम्मानित भाटापारा शहर में आयोजित राम सप्ताह कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा के लिए समुचित यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था अपने 8 माह की नाकामी छुपाने प्रदेश सरकार विपक्ष के नेताओं को कर रही परेशान::-इंद्र साव बलौदा बाजार की घटना देश को शर्मसार करने वाली :-सत्यनारायण शर्म... नगर साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने विधायक इन्द्र साव को बांधी राखी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को किया गया गिर... नगर के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक में विधायक इन्द्र साव ने ध्वजारोहण किया, इसके पूर्व भारत माता कि मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारं...

पंजाब में मजदूरों का संकट, पूर्ण लाकडाउन के डर से घरों से नहीं लौट रहे श्रमिक, खेती पर मंडराया खतरा

बठिंडा/लुधियाना। पंजाब में मिनी लाकडाउन के कारण श्रमिक अपने राज्यों को लौट चुके हैं और धान का सीजन सिर पर है। ऐसे में किसानों को धान की रोपाई के लिए श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में तो श्रमिक हैं ही नहीं। किसान अब उत्तर प्रदेश और बिहार लौटे श्रमिकों को बुलाने के लिए संपर्क कर रहे हैं, लेकिन श्रमिक आने को तैयार नहीं हैं।

मिनी लाकडाउन के कारण उन्हें इस बात का डर है कि कहीं बाद में पूर्ण लाकडाउन न लग जाए। अब किसान स्थानीय श्रमिकों के सहारे काम चलाना पड़ेगा। पंजाब में जून महीने से धान की रोपाई शुरू होगी। गांव महमा (बठिंडा) के किसान जगतार सिंह बराड़ ने कहा कि वह 85 एकड़ में आलू व धान की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई यूपी और बिहार से आने वाले श्रमिकों के बिना संभव नहीं है। रोपाई के दाम भी बढ़ गए हैं। पहले एक एकड़ के लिए 2500 रुपये मजदूरी दी जाती थी जो अब 4000 रुपये हो गई है।

बढ़े हुए रेट के बावजूद इस बार दिक्कत का सामना करना पड़ेगा

15 एकड़ में धान की खेती करने वाले गांव लहरी (बठिंडा) के किसान काला सिंह ने कहा कि उनके सामने श्रमिकों का न होना बड़ी चुनौती है। क्योंकि श्रमिक नहीं मिल रहे। सरकार को इस विषय पर सोचना चाहिए ताकि श्रमिक लौट सकें।

गांव देहड़का (लुधियाना) के किसान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वह 28 एकड़ में धान लगाते हैं। बिहार में श्रमिकों से बात हुई तो उन्होंने पंजाब आने की बात तो कही लेकिन साथ ही पूर्ण लाकडाउन की आशंका को लेकर डर भी रहे हैं। उन्हें 14 दिन के एकांतवास का भय भी सता रहा है। अब उनका आना कोरोना की स्थिति पर निर्भर है।

गांव चचराड़ी (लुधियाना) के किसान लखविंदर सिंह ने कहा कि श्रमिक न लौटे तो उन्हें परेशानी होना तय है। बिहार से आने वाले श्रमिकों ने संपर्क करने पर कहा कि महामारी के बीच आना ठीक नहीं है। फिर भी अगर श्रमिकों के समूह ने बसों से पंजाब आने का मन बनाया तो वह जरूर आएंगे। लखविंदर सिंह ने कहा कि उम्मीद तो बंधी है कि वह आएंगे लेकिन वर्तमान हालात में संभावना कम ही दिखाई दे रही है। गालिब खुर्द (लुधियाना) के किसान नवतेज सिंह 55 एकड़ में धान लगाते हैं। उन्होंने ने कहा कि यह दौर काफी मुश्किल है। अगर श्रमिक पंजाब न आए तो पेडी-ट्रांसप्लांटर की मदद से धान की रोपाई करनी पड़ेगी।

गालिब खुर्द (लुधियाना) के किसान जसप्रीत सिंह जस्सी ने भी श्रमिकों की कमी के संकट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महामारी की दूसरी लहर पहले से अधिक खतरनाक है और इसी कारण श्रमिक लौटना नहीं चाहते। फिर भी कुछ दिन उनका इंतजार रहेगा। यदि समय रहते वह न लौटे तो रोपाई के काम में पूरे परिवार को जुटना पड़ेगा।