कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ आज भाजपा के कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया
भाटापारा ।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की छबि ख़राब करने के लिये कांग्रेस पार्टी के द्वारा तैयार किये गये टुलकिट (गुप्त दस्तावेज षडयंत्र) सत्ता हासिल करने के लिये राष्ट्रवाद की बलि चढ़ाने के सामान है।
टुलकिट एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीजेपी,) संबित पात्रा (राष्ट्रीय प्रवक्ता ) के खिलाफ F I R के विरोध मे आज करही बाजार थाने के सामने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा धरना प्रदर्सन किया गया।
कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ आज B J P के कार्यकर्ताओ ने आज अपना आक्रोषित विरोध प्रदर्शन कोविड के नियमो के किया, जिसमे मुख्य रूप से अश्वनी शर्मा, धनीराम साहू (मण्डल अध्यक्ष निपनिया), टिक्की वर्मा (युवा मोर्चा अध्य्क्ष ) महाबल बघेल (जिला मंत्री ), सियाराम चक्रधारी, देवाराम साहू, ओमप्रकाश ध्रुव, मथुरा यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।