ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

मानसून जाते-जाते हो सकती भारी बारिश

नई दिल्ली। मानसून के जाते-जाते देश के अधिकांश राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नगालैंड,मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण पश्चिम मानसून के इस हफ्ते के अंत तक दिल्ली और आसपास के इलाकों से पीछे हटने की संभावना है। यानी मानसून की वापसी होने लगेगी। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक एंटी-साइक्लोन स्थापित होने से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आएगी। निजी एजेंसी के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होगा। हमें उम्मीद है कि मानसून 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दिल्ली से पीछे हट जाएगा।
विभाग के मुताबिक 27 से 30 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 26-28 सितंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट भारी गिरावट और गरज के साथ हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा आईएमडी ने जानकारी दी है कि 28 तारीख को असम और मेघालय में बारिश हो सकती है। वहीं 29 और 30 सितंबर, 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में छिटपुट व मध्यम बारिश गरज के साथ हो सकती है।
रिपोर्ट में बताया गया हैं कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों व मध्य भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है। इसके अलावा आईएमडी ने अनुमान जताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है। 27 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान है।
लद्दाख के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने से सर्दियां शुरू हो गई हैं। खारदूंगला, चांगला सहित कई इलाकों में बर्फबारी से सोमवार लेह-मनाली मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। कारगिल के जंस्कार इलाके में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई थी। जंस्कार के साथ लद्दाख के कई ऊपरी इलाकों में भी हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों तक लद्दाख के कई हिस्सों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा है।