ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सेक्टर और सोसाइटी में भी दिखा उत्साह, पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक माना जाता है गोवर्धन पूजन

गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में धूमधाम के साथ गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया गया। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सेक्टर और सोसाइटी सभी जगह पर गोवर्धन महाराज की पूजा की गई और पूरी विधि विधान से गोबर से बनाए हुए गोवर्धन को पूजा गया। गोरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक गोवर्धन पूजन को लेकर ग्रेटर नोएडा में जबरदस्त उत्साह दिखा।अपने घरों में पूजा करते हुए लोग।आज का दिन गोवर्धन या गायों के पालन पोषण को समर्पित है। आज के ही दिन उस पर्वत देव को भी याद करते हैं जिस पर उगी वनस्पति खा कर गायों का पोषण होता था। बृज क्षेत्र में युगों से चला आ रहा यह उत्सव पर्व से कम नहीं है। आज के व्यस्त समय में वैसे तो ये परंपरा लगभग एक छुट्टी का दिन मात्र बनकर रह गया है, लेकिन गावों में इसका अलग ही महत्व है।84 कोस में फैले बृज क्षेत्र में गोवर्धन पूजा बड़े ही उत्साह से मनाई जाती है।सोसायटी में की गई गोवर्धन पूजा।ग्रेटर नोएडा में इसे उत्साह के साथ मनाया गया। घर की महिलाओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को गोबर और मिट्टी से चित्रित किया गया। जिस पर गोबर और मिट्टी से एक बड़ा परकोटा बनाया गया। गोधूलि के समय दूध घी, खील, खिलोने व बतासे अर्पित करके पूजा की जाती हैं। परिवार के लोग इष्ट मित्रों के साथ इकट्ठा होकर पूरी-कचौड़ी-खीर का आनंद लेते हैं। कृषि प्रधान देश होने के कारण लगभग हर घर के गोवर्धन में गोवंश की झलक मिल ही जाती है ।ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टर में गोवर्धन पूजा की गई। इस दौरान सेक्टर बीटा 1 में भी धूमधाम के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। वही सेक्टर डेल्टा टू में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजन किया गया। इस दौरान पूजा में काफी लोग मौजूद रहे।