ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री बनाए जाने पर विष्णु देव साय को शिवरतन शर्मा ने दी बधाई.

भाटापारा-उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा समेत पार्टी के सभी पदाधिकारियो एवं विधायकों ने सर्वसहमति से मुख्यमंत्री बनने पर विष्णु देव साय को बधाई शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने सोशल प्लेटफार्म में शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि- प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में मंत्री रहे,कुनकुरी विधायक व आदिवासी नेता “विष्णुदेव साय जी” को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ दोगुनी रफ़्तार से प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
शिवरतन शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा समेत पूरे केंद्रीय नेतृत्व को छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज से मुख्यमंत्री बनाने पर बधाई और धन्यवाद दिया। पहले द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया और अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बना कर भाजपा ने आदिवासी समाज को जो सम्मान दिया है।
इसके लिए शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। शिवरतन शर्मा ने विष्णु देव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ को एक बार फिर से विकास के रास्ते पर आगे ले जाने और मोदी की गारंटी को पूरा करने की बात कही। शिवरतन शर्मा ने कहा यह खुशी और सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ को साय के रूप में एक बेहद ही सौम्य और प्रतिभावान मुख्यमंत्री मिला है।