ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

भाटापारा। भाटापारा विधानसभा में कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ विधायक इन्द्र साव ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित क्षेत्र की महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहां कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और आत्मनिर्भर बनकर अपना व अपने समाज का नाम रोशन कर रही है। एवं सभी वर्गों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी प्रत्येक परिवार की महिला को महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी के माध्यम से प्रति वर्ष एक लाख रूपये 8333/रू. प्रति माह के दर से दी जायेगी। जिससे महिलाओं का जीवन स्तर में काफी बदलाव आयेगा।
इन्द्र साव ने आगे कहां आज हर समाज के गरीब परिवार का बेटा हो या बेटी गरीबी के चलते पढ़ाई से दूर होते जा रहे है। आज देश को सुसंस्कृति व सुसंपन्न बनाने के लिए शिक्षा की बेहद आवश्यकता है। शिक्षा के साथ बच्चे संस्कारवान भी बनते है। ऐसी बहुती सी बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी कांग्रेस पार्टी ने महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया। जिससे निःसंदेह आने वाले दिनों में यदि हमारी सरकार केन्द्र में आती है तो देश की महिलाओं को इससे भरपूर लाभ मिलेग ,उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए।