सिर्फ रायगढ़ और जशपुर में ही संक्रमितों की संख्या तीन अंकों में सिमटी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भी जीत के करीब नजर आ रहा है। राज्य में संक्रमण दर तीन फीसद से नीचे और रिकवरी दर 95 फीसद के ऊपर पहुंच गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 26 हजार के करीब रह गई है। राज्य के सभी जिलों में प्रतिदिन मिलने वाले नए केसों की संख्या में कमी देखी जा रही है। अब राज्य के मात्र दो जिले रायगढ़ और जशपुर ही ऐसे रह गए हैं, जहां प्रतिदिन संक्रमित मिलने वालों की संख्या तीन अंकों में है। बाकी सभी जिलों में संक्रमण दो अंकों में सिमट गई है।
अधिकांश जिलों में घट रहे आंकड़े
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लगातार नए केस में कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुछ जिलों में आंकड़ों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। विशेष स्र्प से रायपुर संभाग के जिलों में शुक्रवार को अचानक केस बढ़ गए। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार आंकड़ों में थोड़ा उतार-चढ़ाव सामान्य है, लेकिन आंकड़े बढ़े न इसके लिए आम लोगों को सतर्क और सजग रहने की जस्र्रत है।
जिलों में हालात
जिला 28 मई 29 मई 30 मई 31 मई 01 जून 02 जून 03 जून 04 जून
दुर्ग 56 58 38 31 46 36 38 41
राजनांदगांव 40 30 21 40 32 33 13 13
बालोद 62 58 37 80 43 30 36 35
बेमेतरा 22 24 8 22 29 17 08 16
कबीरधाम 40 26 24 31 18 08 24 18
रायपुर 140 61 61 136 82 94 70 71
धमतरी 110 66 48 90 70 66 57 87
बलौदाबाजार 140 117 78 101 103 130 78 80
महासमुंद 59 86 41 92 54 67 47 74
गरियाबंद 66 38 39 28 25 32 19 15
——-
बिलासपुर 63 74 38 58 37 33 42 23
रायगढ 168 154 131 160 177 133 135 104
कोरबा 143 130 88 59 83 69 98 57
जांजगीर 155 162 100 119 125 166 95 69
मुंगेली 157 62 29 27 39 20 27 19
मरवाही 66 43 42 56 21 39 23 21
सरगुजा 260 175 151 147 126 102 83 91
कोरिया 152 125 78 69 77 99 68 60
सूरजपुर 222 232 171 185 126 138 107 97
बलरामपुर 151 127 70 103 98 66 93 59
जशपुर 170 165 97 182 117 103 111 117
बस्तर 125 103 88 83 106 53 78 67
कोंडगांव 57 52 38 54 70 29 40 32
दंतेवाडा 55 47 28 54 52 36 40 33
सुकमा 33 50 35 49 55 90 86 82
कांकेर 49 41 23 26 21 20 10 14
नारायणपुर 23 26 24 16 17 20 15 28
बीजापुर 56 105 29 64 36 60 78 36
प्रदेश की स्थिति
तारीख नए केस टेस्ट मौत सक्रिय केस
28 मई 2840 63402 67 46932
29 मई 2437 62358 64 42914
30 मई 1655 43240 37 39261
31 मई 2163 58445 32 35741
01 जून 1886 59989 29 33127
02 जून 1792 55175 40 31635
03 जून 1619 54144 22 29378
04 जून 1460 48814 23 26977