ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया

राष्ट्रपति ने जताई जनजातीय समाज के विकास की चिंता, कहा- मदद ना कर सका तो पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं

जबलपुर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने जनजातीय समाज के बेहतर विकास की चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार बेहतर प्रयास कर रही है। आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा क्षेत्र हो या सामाजिक दृष्टि से, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए यदि वह कुछ न कर सके तो राष्ट्रपति रहने का कोई औचित्य नहीं बनता।

राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सिंग्रामपुर में रविवार को राज्यस्तरीय जनजातीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया था। इसके पीछे भाव यह था कि जब हम समाज के सभी वर्गों के लिए कुछ करते हैं, तो सबसे पीछे खड़ा जनजातीय व्यक्ति उस लाभ से वंचित रह जाता है। इसलिए केवल जनजाति के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया।

आदिवासियों के गौरव को किया याद

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में रानी दुर्गावती और राजा शंकर शाह को याद किया। कहा कि रानी दुर्गावती ने आत्म गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। राजा शंकर शाह को अंग्रेजों का विरोध करने के कारण मृत्युदंड दिया गया था। समारोह में जनजातीय विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए दोनों अमर शहीदों की स्मृति में पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रपति ने रानी दुर्गावती के शासनकाल में बने सिंगौरगढ़ किले के जीर्णोद्धार के कार्यो का शिलान्यास किया। इसके लिए 24 करोड़ रुपये पेट्रोलियम मंत्रालय और छह करोड़ की राशि केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से दी गई है।

नेशनल ट्राइबल टूरिज्म हब बनाएं

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल से आग्रह किया कि मध्य प्रदेश के इस क्षेत्र को नेशनल ट्राइबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करें। साथ ही, मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकोशल की सांस्कृतिक विरासत को विशेष पहचान दिलाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि जनजातीय समुदाय अद्भुत प्रतिभा का धनी होता है। इनके विकास को दिशा देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि रानी दुर्गावती के गौरवशाली बलिदान दिवस को तीन दिन तक मनाया जाएगा।