ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

चिंतन शिविर से चुनावी तैयारी का शंखनाद

जगदलपुर। बस्तर को भाजपा प्रदेश में सत्ता की कुंजी मानती है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बस्तर संभाग से भाजपा हमेशा कई सीटें जीतती रही है लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद वर्तमान में भाजपा का यहां से एक भी विधायक नहीं है। लगातार 15 साल तक प्रदेश की सत्ता में काबिज रहने के बाद वर्तमान में सत्ता से बाहर होकर विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने 2023 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति तय करने के लिए बस्तर का चुना है। यह कहना है पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप का।

अगले सप्ताह 31 अगस्त से दो सितंबर तक जगदलपुर में आयोजित होने वाले पार्टी के चिंतन शिविर और संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पत्रवार्ता लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में अपने बड़े मिशन की शुरूआत बस्तर की अराध्य देवी मां दंतेश्वरी की धरा से करती आ रही है। राजनीतिक दृष्टि से भी बस्तर का प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान है। चिंतन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

शिविर में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने की रणनीति बनेगी। बस्तर सत्ता की कुंजी है। कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे करके सत्ता हासिल की है। भाजपा कांग्रेस सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी को जनता तक पहुंचा रही है। आदिवासियों के साथ कांग्रेस ने हमेशा से छल किया है। चिंतन शिविर के बाद संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारी में जुटने को कहा जा चुका है।

31 को दोपहर तक पहुंच जाएंगे पदाधिकारी

सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। केदार कश्यप ने बताया कि 31 अगस्त को दोपहर तक चिंतन शिविर में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारी पहुंच जाएंगे। पत्रवार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, किरण देव, भुपेंद्र सवन्नाी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा. सुभाऊ कश्यप, लच्छू कश्यप, कमलचंद भंजदेव, श्रीनिवासराव मद्दी, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, योगेंद्र पांडे, संजय पांडे, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पांडे, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, आलोक अवस्थी आदि भी मौजूद थे।