ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

एनएचएम से हटाए गए संविदा कर्मचारियों ने किया स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के बंगले का घेराव

भोपाल । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से चार साल पहले निकाले गए संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर एक बजे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के 74 बंगला स्थित आवास का घेराव किया। प्रदेश भर से यहां पहुंचे करीब चार सौ कर्मचारियों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों ने बताया स्वास्थ्य विभाग की तत्कालीन प्रमुख सचिव गौरी सिंह के कार्यकाल में हजारों कर्मचारियों को इस आधार पर हटा दिया गया था, उनका कार्य में प्रदर्शन अच्छा नहीं है। करीब तीन महीने पहले एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने कई दिन तक काम बंद आंदोलन किया था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कुछ कर्मचारियों की बहाली की बात की थी। इस आधार पर इसी महीने डेढ़ सौ कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया। बाकी कर्मचारियों को कहा जा रहा है कि परीक्षा लेने के बाद बहाल किया जाएगा, इससे कर्मचारियों में गुस्सा है। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में काउंसलर, कम्युनिटी मोबलाइजर, एकाउंटेंट आदि पद वाले कर्मचारी हैं।