ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

खजराना मंदिर में गणेशोत्सव के लिए तैयारियां शुरू, 51 हजार मोदक का निर्माण प्रारंभ

इंदौर: दस दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव के लिए खजराना मंदिर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 10 सितंबर से प्रारंभ होने वाले गणेशोत्सव में खजराना गणेश को भोग लगाने के लिए 51 हजार मोदक के निर्माण कार्य का शुभारंभ निगमायुक्त प्रतिभा पाल एवं वंशिका यश गोयल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भट्टी का पूजन कर किया।

आपको बता दें कि प्रसिद्ध रसोईये खेमजी भाई और उनके 15 सहयोगी पांच भट्टियों पर आज से ही मोदक निर्माण में जुट गए हैं। मंदिर के पुजारी पंडित मोहन भट्ट एवं अशोक भट्ट द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य का श्रीगणेश हुआ। पंडित सतपाल भट्ट, पं. जयदेव भट्ट, भक्त मंडल के कैलाश पंच भी उपस्थित थे। हर वर्ष की परंपरानुसार इस वर्ष भी भक्त मंडल के सौजन्य से 51 हजार मोदक का भोग कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल एवं आईजी हरिनारायणचारी मिश्रा के आतिथ्य में गणेशजी को समर्पित किया जाएगा। सुबह 10 बजे ध्वजा पूजन एवं गणेशजी को मोतियों की माला समर्पित कर इस महोत्सव का शुभारंभ होगा। संस्कृत पाठशालाओं के वेदपाठी बटुक गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करेंगे। मंदिर प्रबंधन द्वारा गणेशोत्सव के दौरान भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर रोशनी, सफाई और पेयजल, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर में मास्क लगाकर आने वालों को ही प्रवेश मिल सकेगा। जो लोग मास्क लगाकर नहीं आएंगे, उनके लिए प्रवेशद्वार पर ही मास्क की व्यवस्था रहेगी। दर्शन की व्यवस्था महाकाल की तर्ज पर रहेगी। प्रतिदिन सुबह पुष्प श्रृंगार, संध्या को अलग-अलग किस्म के अनाजों के लड्डुओं का भोग एवं रात्रि में शहर के प्रमुख भजन गायकों द्वारा गणेशजी की स्तुति वंदना के आयोजन भी होंगे। मंदिर का मुख्य मार्ग एकांगी रहेगा। मंदिर परिसर पर नगर निगम की ओर से आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा भी की जाएगी। पार्किंग के लिए मंदिर परिसर स्थित पार्किंग स्थल का उपयोग ही करना होगा।