ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

बा​रिश के कारण खोले गए बांगो बांध के गेट किए गए बंद

कोरबा। सप्ताह भर पहले जमकर हुई बारिश के कारण बांगो के गेट क्रमांक पांच, छह और सात को ढाई मीटर खोला गया था। पांच नंबर गेट को दो दिन बाद बंद कर दिया गया। मिनी माता बांगो परियोजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि बांगो के सभी गेट को बंद कर दिया गया है। कोरिया जिले से पानी का दबाव के चलते बीते चार दिन से गेट क्रमांक छह और सात को ढाई मीटर खोल कर प्रति सेकंड लगभग 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। गेट के अलावा बांध के बिजली संयंत्र से भी 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर बांगो से छोड़े जा रहे पानी का असर दर्री बांध में पड़ रहा था। बांगो के सभी गेट बद होने से दर्री बांध के आठ और 12 नंबर गेट छह फीट कम कर दिया गया है। दोनो गेट को चार-चार फीट खोल कर पानी छोड़ा जा है। बारिश थमने से बांगो बांध का गेट बंद होने दर्री गेट के बंद होने की संभावना है।

नदी तट के रहवासियों को राहत

बारिश थमने और गेट बंद होने से नदी तट के रहवासियों को राहत मिली है। पिछले दिनों अधिक वर्षा के कारण शहर के सीतामढ़ी क्षेत्र कई घरों में पानी भर गया था।खतरे की संभावना को देखते हुए 16 परिवार के लोगो को सामुदायिक केंद्रों में ठहराया गया था। बारिश के चलते शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में 100 से भी अधिक मकान क्षति ग्रस्त हुए हैं। खेतों में पानी भरने से बीमारी की संभावना बढ़ गई है।

दर्री बांध के नहरों की बढ़ी बदहाली

बारिश का पानी छोड़ने के बाद दर्री बांध के दाएं और बाएं नहर की दशा बदहाल हो गई है। राताखार नहर मार्ग में भारी वाहनों के चलने से सड़क में गड्ढों की भरमार है। कई जगह मार्ग धंस गया है जो कि खतरे को आमंत्रण दे रहा है। बारिश के पहले सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़ा जा रहा है। नहर के पलस्तर के जगहों से उखड़ चुके हैं। मिट्टी कटाव के कारण ध्वस्त होने की संभावना बढ़ गई है।