ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

भोपाल में मामूली विवाद में सिक्‍युरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मारी, मौत

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में एक बिल्‍डिंग के सिक्‍युरिटी गार्ड द्वारा अपने साथी सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घटना गुरुवार सुबह की है। बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर सुबह कहासुनी हुई थी, जिससे आक्रोश में आकर गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मार दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबकि एक सुबह 0930 बजे करीब निर्माण सदन में तैनात गार्ड मयंक तिवारी और गार्ड सुपरवाइजर राजकुमार ठाकुर के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर मयंक ने बंदूक उठाई और राजकुमार को निशाना बनाते हुए फायर कर दिया। गोली राजकुमार के सीने व पेट में दाहिने तरफ लगी। उसे तत्काल जेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्‍टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों गार्ड सर्वोदय सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से निर्माण सदन में तैनात किए गए थे।