ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

भोपाल में नवरात्र की तैयारियां तेज, मातारानी की मूर्तियों में भरे जाने लगे रंग

भोपाल। भोपाल में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर के मूर्तिकारों के अलावा कोलकाता से आए मूर्तिकार मातारानी की मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। बुधवारा, मंगलवारा, इतवारा, करोंद, लालघाटी चौराहा, माता मंदिर सहित डेढ़ दर्जन स्थानों पर मातारानी की छोटी व बड़ी आकर्षक मूर्तियां बनाई जा रही हैं, जिनमें रंग भरे जा रहे हैं। सात अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मूर्तियां एक अक्टूबर शुक्रवार तक बनकर तैयार हो जाएंगी। माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने बताया कि कोरोना कम होने से इस साल नवरात्र को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। पिछले साल कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दुर्गोत्सव मनाने की प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। प्रजापति समाज के लोगों के अलावा कोलकाता से आए कलाकार काली माता की मूर्तियां बना रहे हैं। दो दर्जन से अधिक बड़े कलाकार आए हैं, जो शहर के मूर्तिकारों के साथ मिलकर मातारानी की मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

कोलकाता से आए कलाकार

– 5000 छोटी-बड़ी मूर्तियां बनाई गई हैं, जो भोपाल, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद सीहोर सहित आसपास के क्षेत्रों में जाएंगी।

– 500 स्थानों पर शहर में मां दुर्गा की झांकियां सजाई जाएंगी।

– 200 मूर्तिकार प्रजापति समाज के कोलकाता से आए कलाकारों के साथ काम करते हैं।

– 6 से सात करोड़ रुपये की मां दुर्गा की मूर्तियां नवरात्र पर बिकती हैं।

दुर्गोत्सव दशहरा मनाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

सामाजिक व धार्मिक संस्था श्री हिन्दू उत्सव समिति ने आगामी दुर्गात्सव एवं दशहरा पर्व के लिए गाइडलाइन जारी करने के लिए कलेक्टर अविनाश लवानिया को ज्ञापन सौपा। समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी व मीडिया प्रभारी राजेश जैन ने बताया कि दस दिवसीय मां भगवती की आराधना का प्रमुख पर्व दुर्गात्सव शुरू होने में शेष हैं, जो कि सालों से शहर सहित देश भर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।