ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सुलोचना रावत के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी में अंतर्कलह, कई भाजपाइयों ने सौंपे इस्तीफे

अलीराजपुर: जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले भाजपा में कलह देखने को मिल रही है। दरअसल पूर्व विधायक सुलोचना रावत एवं विशाल रावत के भाजपा में आने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि टिकट की शर्त पर सुलोचना रावत ने भाजपा ज्वाइन की थी जिसके बाद जोबट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने अपने पद इस्तीफ़े देने शुरु कर दिए हैं।

उपचुनाव की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक माधोसिंह डावर के घर बैठक का आयोजन किया गया था। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर और प्रदेश कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के सामने सुलोचना रावत और विशाव रावत को पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई। अपना विरोध दर्ज कराते हुए  भाजपा पदाधिकारी सहित भाजपा समर्थित सरपंचो ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया और पूर्व विधायक के पक्ष में नारे लगाए।