ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

स्टेट हैंगर पर शिवराज से हुई मुलाकात पर मीडिया पर भड़के कमलनाथ, कहा- मुझे समय नहीं दिया था, दिग्विजय सिंह का धरना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से स्टेट हैंगर पर हुई मुलाकात के बाद कमलनाथ मीडिया पर भड़क उठे। शुक्रवार को मीडिया ने उनसे पूछा कि शिवराज उनसे मिल लिए, लेकिन दिग्विजय सिंह को मिलने के लिए समय नहीं दिया। इस पर गुस्सा होते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज ने उन्हें समय नहीं दिया, बल्कि वह सिर्फ स्टेट हैंगर पर मुलाकात हुई थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें लिखित अपॉइंटमेंट चाहिए। टेलीफोनिक अपॉइंटमेंट को मुख्यमंत्री तवज्जो नहीं देते।

कमलनाथ ने कहा कि मैं दो दिवसीय दौरे के बाद छिंदवाड़ा से भोपाल लौटा। उसी समय शिवराज जी भी देवास दौरे के तहत स्टेट हैंगर पर पहुंचे थे। अचानक से स्टेट हैंगर पर हमारी मुलाकात हुई। इसमें सीएम शिवराज ने मुझे बताया कि दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ रहे हैं। मुझे उन्हें समय देने में परहेज नहीं। मैंने भी उन्हें कहा कि इस संबंध में दिग्विजय सिंह से बात करूंगा।

धरना स्थल पर दिग्विजय सिंह जी ने सच्चाई बताई। वो तो पिछले डेढ़ माह से मिलने का शिवराज सिंह चौहान से समय मांग रहे हैं। आज का समय दिया। अचानक से निरस्त कर दिया। कांग्रेस का पूरा समर्थन डूब प्रभावितों के साथ है। उनके हर संघर्ष में हम उनके साथ हैं।

CM हाउस से करीब 1 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने दिग्विजय सिंह को रोक दिया। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर रखी है। दिग्विजय यहां समर्थकों के साथ दूरदर्शन केंद्र के सामने ही धरने पर बैठ गए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहुंच चुके हैं। टेम और सुठालिया बांध के विस्थापन के मुद्दे पर पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने CM हाउस के सामने धरने का ऐलान किया था। दिग्विजय ने टेम और सुठालिया बांध मुद्दे पर बात करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर समय मांगा था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें CM से मुलाकात के लिए 21 जनवरी को सवा 11 बजे का समय निर्धारित किए जाने की सूचना दी गई थी, जिसे गुरुवार को निरस्त कर दिया गया। इसे लेकर दिग्विजय ने धरना देने का ऐलान किया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज ने दिग्विजय को 23 जनवरी दोपहर 12 बजे मुलाकात का समय दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी डूब प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण के लिए दिग्विजय सिंह के धरने में शामिल हुए। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस डूब प्रभावितों के साथ है।