ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

जरूरतमंदों तक बिलासपुर निगम पहुंचा रहा भोजन, अफसर व कर्मचारियों की बनी टीम

बिलासपुर। कोरोना की जानलेवा दूसरी लहर के बीच बुधवार से लाकडाउन लग गया है। इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन कराने और जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए महापौर रामशरण यादव ने एक बार फिर व्यवस्था कर दी है। एक फोन करने पर निगम के इंजीनियर और कर्मचारी जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। यह व्यवस्था बुधवार से लागू कर दी गई है। महापौर ने निगम इंजीनियरों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक करा दिया है। इसके पीछे लोगों को राहत पहुंचाना माना जा रहा है।

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डा.सारांश मित्तर ने 14 से 21 अप्रैल तक जिले में लाकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तीन दिन पहले प्रसारित कर दिया था। 72 घंटे पहले जारी आदेश के पीछे लोगों को अपनी जरूरत के सामान की व्यवस्था करना था। लिहाजा बीते दो दिनों तक बाजार में जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने 10 दिन का खाद्यान्न् के अलावा अन्य सामानों का भंडारण भी कर लिया है। रोज कमाने और खाने वाले लोगों के सामने अब समस्या उठ खड़ी हुई है। लाकडाउन के कारण इस तरह के लोगों का एक बड़ा तबका फिर बेकार हो गया है और घरांे में बैठे हैं। काम नहीं है तो घ्ार में फांके की स्थिति है।

ऐसे ही लोगों की मदद करने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर पहल की है। महापौर रामशरण यादव ने जरूरतमंदों तक भोजन के अलावा दवा समेत अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए निगम इंजीनियरों व कर्मचारियों की टीम बना दी है। अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

इंजीनियर गोपाल ठाकुर सहित अन्य इंजीनियरों की टीम बनाकर उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया गया है। महापौर ने इंजीनियरों को हिदायत दी है कि उनके मोबाइल पर आने वाले हर एक काल को सुने। मदद मांगने वालों की बातों को गंभीरता से लें। उनका पता नोट करें और हर हाल में आधे घंटे के भीतर उन तक जरूरी सामान पहुंचाने की व्यवस्था करें। इसके लिए निगम के वाहनों और वाहन चालक को पूरे समय अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।

सूखा राशन कराएंगे उपलब्ध

महापौर की योजना पर गौर करें तो लोगों को पैकेट बंद सूखा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वे जरूरत के साथ ही अपने मनमुताबिक भोजन बचा सके और दूसरे के लिए राशन भी सुरक्षित कर सकेंगे। शहर की निचली बस्ती इलाकों में पैकेट बंद राशन उपलब्ध कराया गया है।