ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

एक मंडप… एक दूल्हा… तीन दुल्हन:आलीराजपुर में अनोखी शादी; पूर्व सरपंच ने एक साथ 3 प्रेमिकाओं से रचाया ब्याह, 6 बेटे बने बाराती

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक अनोखा विवाह हुआ। यहां के एक पूर्व सरपंच ने एक ही मंडप में अपनी तीन प्रेमिकाओं से एक साथ शादी की। चारों करीब 15 साल से लिव इन में रह रहे थे। दूल्हे ने शादी के कार्ड में तीनों प्रेमिकाओं का नाम भी छपवाया। शादी में इनके छह बच्चे भी बाराती बने। समाज के लोग भी बड़ी संख्‍या में पहुंचे।

नानपुर गांव (मोरीफलिया) के पूर्व सरपंच समरथ मौर्य ने अपनी तीन प्रेमिकाओं नान बाई, मेला और सकरी के साथ शादी की। समरथ को इन तीनों से अलग-अलग समय पर प्‍यार हुआ। वह 15 साल से अपनी तीनों प्रेमिकाओं के साथ रह रहा था। इस दौरान इनके 6 बच्चे भी हुए। 15 साल पहले समरथ की माली हालत अच्‍छी नहीं थी। इसलिए वह प्रेमिकाओं के साथ शादी नहीं कर पाया था। अब वो सक्षम है, उसके पास खेती-बाड़ी है। 30 अप्रैल और एक मई को आदिवासी रीति-रिवाज से उसने शादी की।

तीन पत्नियों से हैं छह बच्चे

समरथ मौर्य (35 साल) के पहली पत्नी नान बाई (33 साल) से 4 बच्चे हैं। इनमें 3 लड़की और 1 लड़का है। दूसरी पत्नी मेला बाई (29 साल) से 1 लड़का है। वहीं तीसरी पत्नी सकरी बाई (28 साल) से 1 लड़का है।