ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

तापमान 43 डिग्री सेल्‍सियस तक पहुंचा पारा

भोपाल । गर्मी अपना असर दिखा रही है। रोजाना तापमान बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी की बात करें, तो रविवार को यहां का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार को बढ़कर 42.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विज्ञानियों की मानें, तो मंगलवार को तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही 13 मई तक तापमान इसी तरह बढ़ा हुआ रहेगा। राजधानी के लोगों को 44 से 45 डिग्रीसेल्सियस तक भी तापमान सहन करना पड़ सकता है।वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि रविवार-सोमवार को आकाश में जो बादल दिख रहे थे, वो मंगलवार से नहीं दिखेंगे। इस वजह से वातावरण में जो उमस थी, वह भी नहीं रहेगी। उमस की जगह लोगों को धूप व गर्मी बहुत चूभेगी।मौसम का मिजाज देख कर लग रहा है कि मध्य प्रदेश का मौसम अब सिर्फ गर्म ही रहेगा। रविवार को जहां प्रदेश के सिर्फ दो जिलों रतलाम व खंडवा में लू चली थी, वहीं सोमवार को लू चलने वाले जिलों की संख्या संख्या बढ़कर पांच हो गई। रतलाम और खंडवा के अलावा राजगढ़, गुना, खरगोन में भी गर्मी अपने चरम पर रही। मंगलवार को लू चलने वाले जिलों की संख्या आठ या इससे होने का अनुमान है। इसलिए कहा जा सकता है कि लोगों को एक हफ्ते तक गर्मी बहुत सताने वाली है।