ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

घर के बाहर खेलते समय उठा ले गया पड़ोसी, साथी बच्चों ने दौड़कर घर पर बताया

जयपुर: प्रताप नगर इलाके में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़। (डेमो पिक)जयपुर में पड़ोसी युवक ने 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। घर के बाहर खेलते समय आरोपी उसे उठा ले गया। छेड़छाड़ करने पर बच्ची के रोने पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।एसएचओ भजन लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोवर्धन (35) कपिल विहार प्रताप नगर का रहने वाला है। वह मजदूरी का काम करता है। शराब पीने का आदी है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह शराब पीकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कॉलोनी में कुछ बच्चे घर के बाहर खेलते हुए उसे दिखे। घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची को आरोपी गोवर्धन ने पकड़ लिया। छेड़छाड़ करने के साथ उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। यह देखकर साथी बच्चे दौड़कर बच्ची के घर पहुंचे।बच्ची के मम्मी-पापा को बताया कि अकंल बच्ची को ले गए। बच्ची को ढूंढने के लिए परिजन भागे। कॉलोनी में तलाशते समय बच्ची रोते हुए सामने से आते दिखाई दी। बच्ची से पूछने पर उसने बताया कि अकंल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। रोने पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता को लेकर गुस्साएं परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात दबिश देकर आरोपी गोवर्धन को पकड़ लिया।