ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सुबह 8 बजे शुरू होगा मतदान; पंजाब में सरकार बनने के बाद AAP का पहला चुनाव

चंडीगढ़: संगरूर सीट पर लोकसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी हैं।संगरूर लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। यहां सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और शिअद (अमृतसर) के बीच मुकाबला है। मतगणना 26 जून को होगी। संगरूर सीट पर कुल 15 लाख 69 हजार 240 मतदाता हैं। जिनमें 8 लाख 30 हजार 56 पुरुष और 7 लाख 39 हजार 140 महिला मतदाता हैं।आम आदमी पार्टी के लिहाज से यह उपचुनाव काफी अहम है। पंजाब में सरकार बनने के करीब 100 दिन बाद AAP का यह पहला चुनाव है। अगर आप जीत जाती है तो इसे सरकार की कारगुजारी पर मुहर माना जाएगा। हारी तो सवाल उठेंगे।भगवंत मान पर गढ़ बचाने की चुनौतीसंगरूर लोकसभा सीट पंजाब के सीएम भगवंत मान की गढ़ रही है। मान ने यहां से 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीता। 2019 में जीतने वाले वह देश भर से AAP के अकेले सांसद थे। मान इस बार धूरी विस सीट से चुनाव जीतकर MLA बन गए। पार्टी को 117 में से 92 विस सीटें मिलने के बाद CM बनने के लिए उन्होंने सीट से इस्तीफा दे दिया। अब पिछले एक हफ्ते से वह संगरूर में डटे हुए हैं। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी यहां प्रचार कर चुके हैं। आप ने यहां से सरपंच गुरमेल सिंह घरांचो को टिकट दी है।मूसेवाला हत्याकांड छाया रहासंगरूर के चुनाव प्रचार में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड छाया रहा। मूसेवाला की मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उससे एक दिन पहले ही AAP सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटाई थी। कांग्रेस और शिअद अमृतसर इसी मुद्दे पर वोट मांग रहा है। वहीं अकाली दल ने इसे पंथक मुद्दा बनाया है। जिसमें बेअंत हत्याकांड के दोषी बलवंत राजोआणा की बहन कमलदीप कौर राजोआणा को टिकट दी गई है। वह बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा उठा रहे हैं।