ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

रात को पत्नी से झगड़ा; सुबह फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

भिवानी: हरियाणा के भिवानी में बीती रात एक व्यक्ति गौरव की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। रात को पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ था। अल सुबह पत्नी जागी तो वह कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस और परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस बीच मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने उसकी हत्या की है। पुलिस छानबीन में लगी है।मानहेरू का है मृतकजानकारी के अनुसार गांव मानहेरू निवासी गौरव (32) काफी समय से पत्नी और बच्चों के साथ भिवानी शहर के कोंट रोड पर रह रहा था। शादी के बाद उनके दो बेटे हैं। बताते हैं कि किसी बात को लेकर उसका रात को अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह कमरे के अंदर और उसकी पत्नी बाहर बरामदे में सो गई। अल सुबह ढ़ाई तीन बजे के लगभग उसकी पत्नी कमरे में गई तो गौरव फंदे पर लटका मिला। उसके शरीर में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं थी।भिवानी में गौरव की मौत को लेकर जानकारी लेती पुलिस।पत्नी के खिलाफ शिकायतगौरव के फंदा लगाने की सूचना रात को ही गांव मानहेरू में उसके परिजनों को दी गई। भाई राजेश अपने परिजनों व पुलिस बाद में मौके पर पहुंचे और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि गौरव की मौत साधारण नहीं है बल्कि पत्नी ने उसकी हत्या की है। परिजन पत्नी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अड़े हुए हैं। इसको लेकर मृतक के भाई राजेश ने पुलिस को पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है।डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टममृतक के भाई राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गौरव की हत्या की गई है। उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। दूसरी तरफ मृतक की पत्नी का दावा है कि गौरव ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।गौरव के पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मौजूद परिजन।घर से चली गई थी पत्नीबताते हैं कि गौरव की पत्नी कुछ महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। कहा गया कि वह किसी और युवक के साथ रहने लगी है। करीब डेढ़ महीने तक वह घर से बाहर रही। इसके बाद फिर से गौरव के पास लौट आई। इसको लेकर पति-पत्नी में आमतौर पर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ और इसके बाद अलग अलग सोए थे। इसके बाद गौरव का शव फंदे से लटका मिला।