ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

घर जाते समय युवक को रेाका, फिर झगड़ा होने पर लाठियों से पीटा, पैर पर ट्रैक्टर चढ़ायाट

अलवर: अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र के खेड़ली सैय्यद गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और लाठियों से पीटा। व्यक्ति के पैर में फ्रैक्चर है। सिर पर चोट लगी है। परिवार में महिला व बालिका सहित कुल 5 जने घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।खेड़ली सैय्यद गांव के सुधीर यादव ने बताया कि रविवार दोपहर को उनका लड़का अलवर से गांव आया। गांव में आने के बाद घर पहुंचने से पहले ही विजय, जितेंद्र, धर्मवीर, अभय सिंह व नरेश ने उसे रोक लिया और मारपीट कर दी। इसके बाद हमारे परिवार के लोग वहां पहुंचे। वे पहले से ही हथियार लेकर खड़े थे। इन सबने वीरेंद्र, सुधीर, अंशु, प्रिंस व आरती के साथ मारपीट की। वीरेंद्र के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसके कारण पैर फ्रैक्चर हो गया। सिर में चोटलगी है। अंशु सहित पांच जने घायल हुए हैं। सब अस्पताल में भर्ती हैं।जमीन बंटवारे का झगड़ापुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन व मकान बंटवारे का झगड़ा है। पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों से बातचीत कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह सही है कि एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ। जिसके पैर में फ्रैक्चर है। कई अन्य भी घायल हैं।में घायल महिला।मारपीट का वीडियो सौंपाघायलों ने खेत में मारपीट का वीडियो भी पुलिस काे दिया है। जिसमें तीन व्यक्तियों के हाथों में लाठियां हैं। जो दो जनों से मारपीट करते दिख रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति तेजी से ट्रैक्टरको इधर-उधर घूमा रहा है। वहीं बीच में एक घायल व्यक्ति है। जिसे बचाने के लिए परिजन चिल्लाते रहे। काफी देर मारपीट के बाद आरोपी ट्रैक्टर व लाठियां लेकर चले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एमआईए पुलिस रविवार शाम को ही अस्पताल पहुंच गई। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की है।रास्ते में लड़के को रोक लिया।रास्ते में रोक लिया। टूट पड़े। भाई के चोट अधिक लगी है। आरोपी विजय, जितेंद् धर्मवीर, अभय सिंह, नरेश ने मारपीट की। ट्रैक्टर लेकर आए। लाठियों से पीटा। वीरेंद्र के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। फिर लाठियों से पीटा।वीरेंद्र , सुधीर, अंशु, प्रिंस व आरती को चोट लगी है। वीरेंद्र के अधिक चोट लगी है।