ब्रेकिंग
युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा का द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम:- युवा ब्राह्मण समाज एवं मयूर परिवहन के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्र... विधायक ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की रखी मांग भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग - विधायक ... युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा के प्रथम आयोजन में ,श्री पावन धाम कामधेनु गौशाला मे गौ पूजन,वृक्षारोपण एवं प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए, विधायक बेहतर खेल सुविधा मेरी प्राथमिकता - इन्द्र साव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभुराम से प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की भाटापारा में राम भक्तों की टोलियों को किया सम्मानित भाटापारा शहर में आयोजित राम सप्ताह कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा के लिए समुचित यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था अपने 8 माह की नाकामी छुपाने प्रदेश सरकार विपक्ष के नेताओं को कर रही परेशान::-इंद्र साव बलौदा बाजार की घटना देश को शर्मसार करने वाली :-सत्यनारायण शर्म... नगर साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने विधायक इन्द्र साव को बांधी राखी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को किया गया गिर... नगर के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक में विधायक इन्द्र साव ने ध्वजारोहण किया, इसके पूर्व भारत माता कि मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारं...

देश में एक दिन में तीन लाख 62 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले, 3,445 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कहर

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर वृद्धि हुई है। मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है, हालांकि, सुकून की बात यह है कि बड़ी संख्या में मरीज संक्रमण मुक्त भी हो रहे हैं और नए मरीजों और ठीक होने वाले लोगों के बीच का अंतर भी कम हो रहा है। उत्तर प्रदेश समेत कुछ दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में भी नए मामलों में कमी आ रही है।

देश में एक दिन में 3,62,649 कोरोना के नए मामले, 3,445 लोगों की मौत

मंगलवार देर रात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 3,62,649 नए मामले मिले हैं, 3,18,760 मरीज ठीक हुए हैं और 3,445 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ छह लाख 38 हजार से ज्यादा हो गया है। इनमें से एक करोड़ 69 लाख 19 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,25,831 मरीजों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले 34,83,997 है।

कोरोना मरीजों के उबरने की दर 81.91 फीसद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमित 2.02 करोड़, ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1.66 करोड़ और मृतकों की संख्या 2,22,408 थी। मरीजों के उबरने की दर 81.91 फीसद और मृत्युदर 1.10 फीसद थी। जबकि, सक्रिय मामले 34.47 लाख थे, जो कुल संक्रमितों का 17 फीसद है।

सोमवार को 16.63 लाख कोरोना संक्रमण टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सोमवार को देश भर में 16,63,742 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 29 करोड़ 33 लाख 10 हजार से ज्याद नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कहर

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। यही हाल कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब की भी है। पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 891, उत्तर प्रदेश में 351, कर्नाटक में 288, छत्तीसगढ़ में 210, पंजाब में 173, राजस्थान में 154, हरियाणा में 153, तमिलनाडु में 144, गुजरात में 131, बंगाल में 107 और बिहार में 105 और लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य

राज्य          नए मामले    कुल संक्रमित ( लाख में )

महाराष्ट्र       51,880      48.22

कर्नाटक      44,631      16.90

केरल          37,190      17.01

उत्तर प्रदेश   25,770      13.68

तमिलनाडु    21,228      12.49

आंध्र प्रदेश   20,034      11.84

बंगाल         17,639       8.98

राजस्थान    16,974        6.68

हरियाणा     15,786       5.43

छत्तीसगढ़    15,785       7.87