ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सेमी गांव के धार्मिक स्थल पर मिला सिर कटा शव; कारणों का अभी खुलासा नहीं

जालंधर। पंजाब के जालंधर के सेमी गांव में मंगलवार को धार्मिक स्थल के एक सेवादार का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। बड़े निर्मम तरीके से सेवादार की हत्या की गई है। उसके सिर और गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। सेवादार माथा आगे से पूरी तरह से खुल चुका था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।गौस पाक सरकार के दरबार में था सेवादारसेवादार की हत्या का पता उस समय चला जब गांव में रहने वाला हरविंदर सिंह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने पहुंचा। इस दौरान उसने वहां पर सेवादार का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय जगदीश लाल उर्फ जुमें शाह के रूप में हुई है। जगदीश लाल गांव के गौस पाक सरकार के दरबार में सेवा करता था और वहीं पर रहता था। पिछले कई सालों से वही पर रह रहा था।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसघटना की सूचना मिलते ही थाना पतारा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। बाद दोपहर तक पुलिस वहां पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही थी ताकि हत्या करने वालों के बारे में कुछ पता लगाया जा सके।हत्या की छानबीन जारी: थाना प्रभारीथाना पतारा की प्रभारी अर्शदीप कौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। धार्मिक स्थल पर कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ, जिससे लूट जैसी वारदात हुई लगे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।