ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

खोरी कॉलोनी के प्रभावित लोगों को मिले फ्लैट में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, बसने से पहले सीवर जाम

फरीदाबाद: नगर निगम अधिकारियों से मिलकर लगाई गुहार, कहा अधिकारी उन्हें पुनर्वास के नाम पर कर रहे विश्वासघात।सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी कॉलोनी के प्रभावित लोगों के पुर्नवास मामले में भी घोर लापरवाही बरती जा रही है। प्रभावित लोगों को डबुआ कॉलोनी में दिए जा रहे फ्लैट में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। हैरानी की बात यह है कि यहां लोगों के बसने से पहले ही सीवरलाइन जाम पड़ी है। कई फ्लैट में टायलेट टूटी पड़ी है। निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच एक साल से अधिक समय होने के बावजूद फ्लैटों में व्यवस्था दुरूस्त नहीं कर पाई है। फ्लैट को केवल कागजों में ही दुरुस्त किया जा रहा है।गुरूवार को डबुआ कॉलोनी फ्लैट में शिफ्ट किए गए लोगों ने निगम मुख्यालय पहुंचकर प्लानिंग ब्रांच को अपनी पीड़ा सुनाई। बी ब्लाक के अलाटी अंगद, फ्लैट नंबर 19 की पूजा, वीरेंद्र आदि ने बताया कि सीवर पूरी तरह से जाम पड़े है। पीने का पानी तक नहीं है। टायलेट में मिट्टी जमी हुई है। फ्लैटों के टूटे हुए शीशों को भी ठीक नहीं कराया गया है। कई दरवाजे भी टूट रहे है। लोेगों ने बताया कि इन फ्लैटों के करीबन 90 फीसद सीवर जाम पड़े है। यही नहीं निगम ने उनके खाते में किराए की राशि भी जमा नहीं कराई है। वहीं इस मामले में चीफ इंजीनियर रामजी लाल का कहना है कि मेंटीनेंस का काम चल रहा है।