ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

रीवा में हर घर तिरंगा अभियान के लिये बनाई गई मानव श्रृंखला, रैली में हजारों छात्रों ने निभाई सहभागिता

रीवा: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रीवा जिले में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार की शाम विश्वविद्यालय स्टेडियम में हजारों छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया।बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए खुद कलेक्टर मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन मौजूद रहे। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मानव श्रृंखला में 75 की आकृति बनाई गई। इस दौरान निगमायुक्त मृणाल मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह, समाजसेविका प्रज्ञा त्रिपाठी भी उपस्थित रही।मानव श्रृंखला के उपरांत विश्वविद्यालय स्टेडियम से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बताया गया कि विश्वविद्यालय स्टेडियम से रैली प्रारंभ होकर सिरमौर चौक, कालेज चौक होते हुए मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के ग्राउंड में समाप्त हुई।समापन अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जिले के हर घर में 13 से 17 अगस्त तक झण्डा फहराना है। इस बात का सभी संकल्प लें। उन्होंने तिरंगा रैली में शामिल छात्रों को शुभकामनाएं दी। साथ ही अपेक्षा की कि राष्ट्र के गौरव के प्रतीक तिरंगे को अपने घरों में फहराकर महत्वपूर्ण अभियान में भागीदार बनें।एसपी ने कहा कि जब हमारे हांथ में तिरंगा होता है तो हमारा जोश और बढ़ जाता है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सभी इसे महापर्व के तौर पर मनायें। रैली को कमाण्डेंट साकेत पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान एडीएम कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व बच्चे उपस्थित रहे।