ब्रेकिंग
ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

70 साल में बहुत कुछ हुआ, लेकिन आठ साल में केवल भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी है

फरीदाबाद। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई आजादी की ‘गौरव तिरंगा’ पदयात्रा।आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को आजादी की ‘गौरव तिरंगा’ पदयात्रा निकाली गई।आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को आजादी की ‘गौरव तिरंगा’ पदयात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए 189 शहीदों की स्थली जीतगढ़ पर माल्यार्पण व राष्ट्रगान से हुई। शुरूआत से ही यात्रा में लोगों का हुजूम जुड़ता गया। जिससे पदयात्रा ने विशाल यात्रा का रूप ले लिया। पूर्व विधायक ललित नागर के संयोजन में निकाली गई इस यात्रा में शामिल लोगों ने ‘भारत माता की जय’ ‘वंदे मातरम’ जैसे गगनभेदी नारे लगाकर पूरे माहौल को देशभक्तिमय कर दिया।तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक:इस दौरान पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। देश को आजाद हुए 75 साल हो गए है और आजादी का यह जश्न हर भारतवासी उत्साहपूर्वक मना रहा है। उन्होंने कहा देश को आजाद कराने से लेकर उसे विकसित करने में कांग्रेस पार्टी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने भारत की आजादी और उसकी उन्नति के लिए अपने नेताओं को खोया है। चाहे फिर वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हो या पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी। ऐसे अनेक महापुरुष हैं, जिन्होंने इस देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपाई कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ, लेकिन जनता जानती है, कांग्रेस ने इन 70 सालों में भारत को इतना विकसित किया। देश ने सुई से लेकर जहाज तक बनाने की दक्षता हासिल की। नागर ने कहा 70 साल में तो बहुत कुछ हुआ है, लेकिन आठ साल में केवल भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी है, आम आदमी के समक्ष दो जून की रोटी की समस्या पैदा हो गई है। बेरोजगारी बढ़ी है, मूलभूत सुविधाएं घटी हैं। लेकिन भाजपाइयों का खूब विकास हुआ है।भाजपाई बोलने से पहले इतिहास पढ़ें:हालात ये हैं कि आज जो भी भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर ईडी व इनकम टैक्स के छापे मरवा कर उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की आवाज को बुलंद तरीके से उठाने का काम करेंगे। पूर्व विधायक ने भाजपाइयों को चेताते हुए कहा कि वे बोलने से पहले इतिहास पढ़ें और उसकी जानकारी लें तब उन्हें पता चल जाएगा कि इस देश को शिखर पर कांग्रेस पार्टी ने ही पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों व कार्यालयों में तिरंगा लगाकर आजादी के इस उत्सव को धूमधाम से मनाएं। इससे पूर्व यह पदयात्रा बदरौला मोड़ से मंधावली मोड़, भैंसरावली मोड़ से भुआपुर मोड़ से मेन तिगांव बाजार सब्जी मंडी से कौराली मोड़ बदरौला गांव के सरकारी स्कूल में बदरौला गांव के सेकेंड लेफ्टिनेट शहीद छत्रपति व उनके पिता कर्नल गिरधारी सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद पदयात्रा गांव कौराली पहुंची। वहां शहीद देवेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पदयात्रा सम्पन्न हुई। इस मौके पर कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, महेश नागर, धर्मवीर नागर मास्टर जी, सुरेश पार्षद, पार्षद बालकिशन वशिष्ठ, संजय कौशिक चेयरमैन, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिलाष नागर, कमल चंदीला, सुंदर नेताजी, मुकुट पाल, राजू नागर, रामअवतार भाटी, रोहताश, दुष्यंत नागर, बलराज सरधना, विनय भाटी, संजय सिंह सरधना, श्याम बाबू, रुपेश मेंबर, मुकेश अधाना, श्यामलाल नागर भट्टा वाले, राजवीर नागर, चंदन सिंह सरपंच, मास्टर सतबीर नागर ,रमेश नागर नीमका, जगबीर नागर सरपंच सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।