ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

मुख्यालय सहित विभिन्न नगरों में निकाली रैली; विद्यार्थी, शिक्षकों एवं पुलिस कर्मी रहे शामिल

शहडोल: शहडोल जिले में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में बुधवार को मुख्यालय में स्काउट गाइड के छात्रों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। जिसके माध्यम से लोगों को तिरंगे का महत्व बताया गया।रैली को अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें स्काउट गाइड के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। नगर के गांधी स्टेडियम, अंबेडकर चौराहा, गंज एवं गांधी चौराहा होते हुए वापस गांधी स्टेडियम में रैली का समापन हुआ। रैली में एसी ट्राइबल आनंद राय सिन्हा, डीईओ पीएस मरपाची, जिला स्काउट प्रभारी शिव कुमार तिवारी सहित स्काउट गाइड के शिक्षक उपस्थित थे।इसी तरह जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत कुंआ, धाधोकुई सहित अन्य ग्राम पंचायतों में विधायक शरद कोल व सीईओ प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं सहित अन्य युवा शामिल रहे। स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगो को तिरंगा के प्रति जागरूक कर अपने-अपने घरों में फहराने के लिए प्रेरित किया। वहीं ग्राम खैरा में युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली। जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जयसिंहनगर में नगर पंचायत के तत्वावधान में विशाल रैली निकाली गई।जिसमें भारी संख्या में सीएम राइज व उत्कृष्ट स्कूल के छात्र-छात्रों की उपस्थिति रही। रैली में शामिल छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। रैली बस स्टैंड से शुरू हुई है एवं कुसरवाह रोड पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान प्राचार्य डीपी कोकिला, नीलेश द्विवेदी, प्रमोद भाटिया, भारती शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह, ऊषा सिंह, आरपी पांडेय, श्रद्धा ताम्रकार, कुंवर सिंह, राजेश पयासी, संध्या पांडेय, सहित जयसिंह नगर थाना प्रभारी विजय सिंह गहरवार, एसआई महेंद्र पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।