ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

प्रशासन ने अवैध नावों को चलने से रोका, एसडीएम बोले-बिना सुरक्षा नहीं चलने देंगे बोट

मऊ: बांदा में नाव पलटने से कई लोग डूब गए थे। शनिवार को यमुना से 8 और लोगों के शव निकाले गए हैं। इस घटना के बाद मऊ में भी प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। अवैध रूप से चल रही नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। बिना सुरक्षा के नावों को चलाने से रोका जा रहा है। एसडीएम ने ठेकेदार को तलब कर सख्त हिदायत दी है।चित्रकूट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी के कई घाटों पर अवैध रूप से नावों का संचालन होता है। शनिवार की सुबह एसडीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नावों का संचालन रुकवा दिया गया।शिकायत पर एसडीएम ने लिया संज्ञानबांदा में हुई भीषण नाव दुर्घटना के बाद से जिले में भी प्रशासन ने अवैध रूप से बिना सुरक्षा के चलाई जा रही नावों के संचालन को लेकर सख्ती दिखाई है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि मऊ तहसील के बियावल व अन्य घाटों पर बिना किसी सुरक्षा के नावें चलाई जा रही हैं। नावों में संख्या से ज्यादा लोगों को बैठाकर पार कराया जा रहा है। एसडीएम नवदीप शुक्ला ने इसका तुरंत संज्ञान लिया।एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने अवैध रूप से चल रहीं नावों का संचालन रुकवा दिया।निर्धारित से ज्यादा लोग नाव में बैठे थेएसडीएम के निर्देश के बाद नायब तहसीलदार घासीराम को भेजा गया। वहां पर कुछ नावें चलती पाई गईं। इनमें सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा इन नावों में निर्धारित से काफी ज्यादा लोगों को बैठाया गया था। कई बाइकों भी नाव में रखी गईं थीं। एसडीएम ने संबंधित ठेकेदार को तलब किया और अवैध रूप से नावों को न चलाने की हिदायत दी।