ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

तिरंगे के रंग में रंगा रतलाम का प्राचीन झाली तालाब, अष्टकोणीय तालाब के चारो तरफ लहराया 1000 फीट लंबा तिरंगा

रतलाम: पूरे देश के साथ रतलाम में भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में आज रतलाम का प्राचीन झाली तालाब तिरंगा मय हो गया। नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अष्टकोणीय तालाब के चारों तरफ तिरंगा लहराया गया। ऐसे सुंदर दृश्य को देखने और आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी कालिका माता परिसर स्थित झाली तालाब पहुंचे। रतलाम शहर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहर विधायक चैतन्य काश्यप और प्रहलाद पटेल ने पद्मश्री डॉ लीला जोशी के साथ हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी तिरंगा रैली निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है।दरअसल आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रतलाम जिले और शहर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें शहर के प्रशासनिक भवनों के साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों पर भी तिरंगा फहराया जा रहा है। यहां नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1000 फीट लंबे तिरंगे को लहराया गया। वहीं, सेंकड़ों लोग तिरंगे झंडे लेकर कालिका माता परिसर पहुंचे और झाली तालाब पर तिरंगे लगाए गए।