ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

देशभर से पहुंचे लोगों ने कैंडल मार्च निकाल दोनों देशों को एक होने का दिया संदेश

अमृतसर: स्वतंत्रता दिवस पर रात 12 बजे अटारी बॉर्डर पर निकाला गया शांति मार्च।भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित आटारी बॉर्डर पर पर रात 12 बजे अनूठा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। रविवार-सोमवार की मध्यरात्री को अमन दोस्ती यात्रा निकाली गई। जिसमें पूरे भारत से लोग पहुंचे और दोनों देशों की सरकारों को उज्जवल भविष्य के लिए एक होने का संदेश दिया।हाथों में कैंडल पकड़ दोनों देशों के बीच शांति का पैगाम देते हुए ।1947 में आजादी के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच शांति का संदेश देने के लिए हर साल वाघा सीमा पर अमन-दोस्ती यात्रा निकली जाती है। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला जाता है और बटवारे में मारे गए 10 लाख लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पूरे देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे लोगों ने हिंदू-पाक भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अटारी बॉर्डर पर बना स्वर्ण द्वार तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।बंटवारे में मारे गए 10 लाख लोगों की आत्मिक शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया।10 लाख लोगों को भी याद करना चाहिएआजादी के अवसर पर दोनों देशों को प्यार का संदेश देने पहुंचे लोगों का कहना था कि बंटवारे में पंजाब और बंगाल दो राज्यों ने सबसे अधिक दर्द सहा। 10 लाख लोग मारे गए थे। आजादी के इस अवसर पर इन शहीदों को भी याद करना चाहिए। उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।अटारी बॉर्डर खोलने की उठी मांगइस दौरान अटारी सीमा पर पहुंचे डॉ. दर्शन पाल ने दोनों देशों की सरकारों को अपने भविष्य के लिए एक होने की सलाह दी। उन्होंने दोनों देशों को अटारी बॉर्डर आम जनता व व्यापार के लिए खोलने को कहा। उनका कहना था कि विश्व के कई देश दोस्ती का हाथ बढ़ा अपने बॉर्डर खोल चुके हैं। लेकिन हम आज भी एक दूसरे के साथ लड़ रहे हैं।बैठ कर हो हर मुश्किल का हलमुम्बई से आयी कुसुम बिश्वाई ने कहा कि दोनों देशों की सरकारों को बैठ कर हल निकालना चाहिए। अंग्रेजों की हकूमत ने दोनों देशों को बांट दिया और दोनों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर दी। अगर हम बैठकर मुश्किलों का हल निकाल लेते हैं तो यह हमारे भविष्य के लिए अच्छा होगा।