ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

गुण्डाधूर सम्मान व महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान हेतु खिलाड़ियों से 15 अक्टूबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित

बलौदाबाजार।8अक्टूबर 2020/छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य में खेल क्षेत्र में श्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिये जाने वाले सर्वोच्च पुरुस्कार गुण्डाधूर सम्मान व महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान वर्ष 2019-20 हेतु 15 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। गुण्डाधूर सम्मान के रूप में से अलंकृत खिलाड़ियों को एक लाख रूपये नगद, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। गुण्डाधूर सम्मान ऐसे पात्र खिलाडियों को दिये जायेंगे, जिन्होने वर्ष 2019-20 में भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुये स्वर्ण या रजत या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किये हो। इसी प्रकार महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान हेतु 2019-20 में तीरंदाजी के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सीनियर वर्ग में या राष्ट्रीय खेलो में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुये स्वर्ण या रजत या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या तीरंदाजी की अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। यदि तीरंदाजी में उपरोक्त उपलब्धि वाले खिलाडी नही मिले तो विगत तीन वर्षो तक तीरंदाजी की राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाडी हेतु विचार किया जायेगा।
गुण्डाधूर सम्मान व महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान हेतु वर्ष की गणना 01 अप्रैल से 31 मार्च तक होगी। उक्त सम्मान हेतु नियमों व आवदेन आमंत्रित करने हेतु खेल विभाग के अधिकारी वेबसाईट
डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एसपीओआरटीएसवायडब्ल्यू डॉट सीजी डॉट इन पर प्रारूप प्राप्त किये जा सकते है। इस अवधि में अनुशंसा पत्र संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण,अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम, जी.ई.रोड रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत व संपर्क किया जा सकता है।