ब्रेकिंग
ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

5.50 करोड़ निवेशकों से 60 हजार करोड़ हड़पे; पंजाब में 10 लाख लोगों से ठगी हुई

चंडीगढ़: सीएम भगवंत मान।पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के निशाने पर अब पर्ल ग्रुप का फर्जवाड़ा आ गया है। सरकार ने इसकी हाई लेवल इन्क्वायरी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी CM भगवंत मान ने दी। मान ने कहा ‘पंजाब के लोगों की खून पसीने की कमाई को लूट अरबों की चल-अचल संपत्ति बनाने वाली चिट फंड कंपनी पर्ल की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसका विवरण जल्द सार्वजनिक होगा’। पंजाब में करीब 10 लाख लोग पर्ल ग्रुप की ठगी का शिकार हुए थे।सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।प्रॉपर्टी की नीलामी कराएगी सरकारमान सरकार ने जांच को लेकर विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं। सूत्रों के मुताबिक पंजाब सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्ति लोढा कमेटी को सहयोग करेगी। जिसमें पर्ल ग्रुप की प्रॉपर्टी को बेचकर निवेशकों को उनका रुपया वापस लौटाया जाएगा। लोढा कमेटी के पास करीब डेढ़ लाख निवेशक पहुंचे। जिसके बाद कमेटी ने पंजाब सरकार को पर्ल ग्रुप की प्रॉपर्टी नीलाम करने को कहा था। इसको साल बीतने के बाद भी पिछली सरकारों ने कोई कार्रवाई नहीं की।5.50 करोड़ निवेशकों को 60 हजार करोड़ का चूनापर्ल ग्रुप पर आरोप है कि उन्होंने पूरे देश में करीब 5.50 करोड़ लोगों से प्रॉपर्टी में निवेश कराया। इससे करीब 60 हजार करोड़ कमाए। निवेशकों को फर्जी अलॉटमेंट लेटर थमा दिए। फिर कंपनी ने यह पैसा हड़प लिया।मान ने लोकसभा में उठाई थी आवाजभगवंत मान पहले संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इस दौरान उन्होंने पर्ल ग्रुप की धोखाधड़ी का मुद्दा संसद में उठाया था। अब ठगी के शिकार लोगों को उम्मीद है कि सीएम बनने के बाद भगवंत मान उनका पैसा वापस दिलाएंगे। पर्ल ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था।