ब्रेकिंग
प्रभु जगन्नाथ जी को भोग लगाकर क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव ने माता कर्मा प्रसाद वितरण प्रारंभ किया विधायक इन्द्र साव की पहल पर नगर पालिका में दो करोड़ की विकास कार्य स्वीकृत नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त किया नरेन्द्र मोदी व बीजेपी पार्टी आदिवासियों का रखता है विशेष ध्यान बरसात के सीजन मे हर कोई अपने माता पिता के नाम पर एक पेड अवश्य लगाये- विष्णु देव साय विधायक इंद्र साव ने भाटापारा आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा ज्ञापन किसानो की समस्याओं के निदान के लिए विधायक इंद्र साव मिले कृषि मंत्री राम विचार नेताम से जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार भीम आर्मी छत्तीसग... बलौदा बाजार हिंसा :-NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित 07 लोगो की हुई गिरफ्तारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार एक आरोपी... सिमगा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को जीवनदीप समिति की बैठक विधायक श्री इंद्र साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस मिली बड़ी सफलता, संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित ध्वजखंभ में सफेद ध्वजा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी द्वारा संयुक्त कार्याल...

चीन के रोवर ने पहली बार मंगल की सतह पर किया ड्राइव, ग्रह की सतह और वायुमंडल का करेगा अध्ययन

बीजिंग। रिमोट-नियंत्रित और मोटर चालित चीन के रोवर ने शनिवार को पहली बार मंगल की सतह पर ड्राइव किया। रोवर के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया पोस्ट के अनुसार इसने चीनी समय के मुताबिक सुबह 10:40 बजे मंगल की सतह पर उतरना शुरू किया।

चीन अपने पहले मिशन में मंगल पर आर्बिटर, लैंडर और रोवर उतारने वाला पहला देश बन गया है। रोवर का नाम एक पौराणिक चीनी देवता के नाम पर झूरोंग रखा गया है।

240-किलो वजनी झूरोंग में छह वैज्ञानिक उपकरण हैं। इसमें एक हाई-रिजाल्यूशन टोपोग्राफी कैमरा लगा है, जो ग्रह की सतह और वायुमंडल का अध्ययन करेगा। सौर ऊर्जा से चलने वाला झूरोंग जीवन के प्राचीन संकेतों की भी तलाश करेगा। यह करीब तीन महीने तक काम करेगा।

चीन ने तियानवेन-1 अंतरिक्षयान को 23 जुलाई, 2020 को लांच किया था। इसमें आर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल हैं। सौर मंडल के किसी दूसरे ग्रह की ओर चीन का यह पहला कदम था।