फाैजी की मां ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान
ग्वालियर। महाराजपुरा थानान्तर्गत आदित्यपुरम इलाके में एक महिला ने रविवार की सुबह फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब महिला काे फांसी पर झूलते देखा ताे तत्काल दरवाजा ताेड़कर अंदर दाखिल हुई आैर महिला काे फंदे से उतारा। महिला काे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
महाराजपुरा थानान्तर्गत आदित्यपुरम निवासी राजश्री पत्नी अमर सिंह उम्र 55 साल का बेटा फाैज में है। रविवार की सुबह करीब छह बजे वह चाय पीकर अपने कमरे में चली गई। घर के कामकाज में जुटी बहू का जब सास के कमरे के सामने से निकलना हुआ ताे उसे राजश्री साड़ी का फंदा बनाते हुए दिखाई दी। उसने जब दरवाजा बजाया ताे गेट नहीं खाेला। इसके बाद आनन-फानन सूचना पुलिस काे दी गई। स्वजनाें के साथ ही आसपास के लाेग भी जमा हाे गए, सभी महिला काे समझा रहे थे लेकिन वह कुछ भी सुनने काे तैयार नहीं थी। उधर मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। महिला काे फांसी पर लटका देख पुलिस ने तत्काल गेट ताेड़ा आैर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद महिला काे सबसे पहले फंदे से उतारा आैर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। महिला ने आत्महत्या का प्रयास क्याें किया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं डाक्टराें का कहना है कि महिला काे लाने में यदि थाेड़ी भी देर हाे गई हाेती ताे बचना मुश्किल था।