ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

हेलीकॉप्टर दुर्घटना : शहीद जवान को 5 महीने की बच्ची ने दी मुखाग्नि

जयपुर। अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए हनुमानगढ़ के विकास भांभू और झुंझुनूं के रोहिताश्व कुमार का सोमवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हनुमानगढ़ के तलवाड़ा थानाधिकारी लाल बहादुर ने सोमवार को बताया कि मेजर विकास भांभू का रामपुरा गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया और उनकी 9 महीने की बेटी ने उन्हें मुखाग्नी दी।

पांच माह की बिटिया ने दी मुखाग्नि
झुंझुनूं के रोहिताश्व कुमार खैरवा का पार्थिव शरीर उदयपुरवाटी के गुढ़ा से तिरंगा रैली के रूप में पोषणा गांव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि रोहिताश्व कुमार के पैतृक गांव पोषणा में शहीद का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनकी पांच माह की बेटी रितिका ने मुखाग्नि दी। इस अवसर राजस्थान के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा, बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ साथ सेना, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि कुमार के परिजनों को ईश्वर यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।