ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सीधी में बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

सीधी। जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना से सनसनी फैल गई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने शराब पिलाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने महिला के गुप्त अंगों को चोट भी पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सीधी पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ लिया है। मामले को लेकर पुलिस बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके पहले दोनों ने जमकर शराबखोरी की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच करते हुए साक्ष्य जुटा रही है। बताया गया, आरोपित महिला को पहले से जानते थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की ओर से इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के बावजूद लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं।